राशिफल

Chandra Grahan 2025: भाद्रपद पूर्णिमा चंद्र ग्रहण के दौरान कौन से दान शुभ फल देते हैं? राशियों के अनुसार मार्गदर्शन

Chandra Grahan 2025 Daan: इस बार की पूर्णिमा विशेष मानी जा रही है क्योंकि इसी दिन वर्ष का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण भी लगेगा। इसी दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि राशि अनुसार वस्तुओं का दान करने से ग्रहण के नकारात्मक असर कम होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
2 min read
Sep 02, 2025
Chandra Grahan 2025,purnima par kya daan,Bhadrapada Purnima ,
Bhadrapada purnima rashi anusar daan|फोटो सोर्स – Freepik

Chandra Grahan 2025 zodiac remedies: 7 सितंबर, रविवार को भाद्रपद मास की पूर्णिमा है। हिंदी मान्यताओं के अनुसार यह दिन भगवान श्री विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति प्राप्त होती है।इस बार की पूर्णिमा विशेष मानी जा रही है क्योंकि इसी दिन वर्ष का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण भी लगेगा। इसी दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि राशि अनुसार वस्तुओं का दान करने से ग्रहण के नकारात्मक असर कम होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।आइए जानते हैं भाद्रपद पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण पर 12 राशियों के लिए कौन सा दान करना शुभ रहेगा।

Bhadrapada Purnima Daan 2025: राशि अनुसार दान के उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों को चंद्र ग्रहण के दिन लाल मसूर की दाल का दान करना लाभकारी होगा। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और नकारात्मकता दूर होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण लगने पर दही और चावल का दान करना चाहिए। इससे मानसिक शांति मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को हरी मूंग दाल और हरे वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा। यह आपके करियर और व्यापार में तरक्की लाएगा।

कर्क राशि

चंद्र ग्रहण के दिन कर्क राशि वालों के लिए चावल और दूध का दान अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे पारिवारिक रिश्तों में मधुरता और सुख-शांति बनी रहती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को गेहूं और गुड़ का दान करना चाहिए। इससे सम्मान बढ़ेगा और कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को 7 सितंबर को हरी मूंग दाल का दान करना चाहिए। यह रिश्तों को मजबूत करेगा और जीवन में सुख-शांति लाएगा।

तुला राशि

तुला राशि के लिए चावल, दूध और चीनी का दान अत्यंत लाभकारी रहेगा। इससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी और सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को लाल मसूर की दाल और गुड़ का दान करना चाहिए। इससे जीवन की परेशानियां कम होंगी और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को चना दाल और मिठाई का दान करना शुभ रहेगा। यह आपके भाग्य को मजबूत करेगा और नए अवसर लेकर आएगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को चंद्र ग्रहण के दौरान काले तिल का दान करना सबसे शुभ माना गया है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को काले तिल और सरसों के तेल का दान करना चाहिए। इससे करियर में प्रगति होगी और ग्रहण का अशुभ प्रभाव कम होगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों को 7 सितंबर को चना दाल और हल्दी का दान करना शुभ रहेगा। यह जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा।

Updated on:
02 Sept 2025 11:53 am
Published on:
02 Sept 2025 11:53 am