
Daily Horoscope- 6 जुलाई को ग्रह-नक्षत्रों की चाल किसी की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती है या किसी के सामने बढ़ते खर्च और वर्कप्लेस की परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। प्रेम, परिवार, करियर, व्यापार और स्वास्थ्य के मामले में हर राशि के लिए अलग-अलग संकेत मिल रहे हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कितना शुभ रहेगा, किस रंग को अपनाने से भाग्य का साथ मिलेगा और कौन-सा अंक आपके लिए लकी साबित हो सकता है, तो पढ़िए 6 जुलाई का विस्तृत दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)।
मेष राशि के लिए चुनौतियों भरा दिन है। खर्चे बढ़ेंगे और विरोधियों कार्यों में रुकावट डालने का असफल प्रयास करेंगे। भावनात्मक संबंधों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- पिंक (Pink)
शुभ अंक- 4
वृषभ राशि को व्यापार में छोटे सौदे ज्यादा लाभ दे सकते हैं। शिक्षा से जुड़े कार्यों में वांछित परिणाम प्राप्त करेंगे। गुरुजनों से सहयोग मिलेगा भावनात्मक संबंध और सुदृढ़ होंगे।
शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट (Bright White)
शुभ अंक- 7
मिथुन राशि वालो के लिए कार्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। छोटी-छोटी चीजों का तनाव रह सकता है. उच्च अधिकारियों के प्रति व्यवहार को सम्मानजनक रखने का प्रयास करें और यात्रा को टाले।
शुभ रंग- ग्रीन (Green)
शुभ अंक- 8
कर्क राशि वालों को उनके भाग्य का समर्थन मिलेगा। धन की उपलब्धता अच्छी रहेगी। भाई बहनों से वार्तालाप में थोड़ा सावधानी रखनी होगी। विदेश व्यापार या शिक्षा से जुड़ी समस्याएं हल हो सकती है।
शुभ रंग- यलो (Yellow)
शुभ अंक- 1
सिंह राशि वाले लोगों के लिए व्यवहार में विनम्रता दिखाने का समय है। खोज और अनुसंधान में सफलता मिल सकती है। खर्चो को नियंत्रित रखना होगा। भावनात्मक संबंधों से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- ऑरेंज (Orange)
शुभ अंक- 9
कन्या रही वालों के लिए व्यावसायिक योजनाओं में बढ़ोतरी होगी। नए क्षेत्र खुलेंगे मांगलिक कार्यों की सूचना मिलेगी। जीवनसाथी की राय को महत्व देना होगा। प्रतिष्ठा बढ़ने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट (Off White)
शुभ अंक- 2
तुला राशि वालों को उनके विरोधी परेशान कर सकते हैं। कार्यों की गति धीमी रहेगी। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होने से आर्थिक दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
शुभ रंग- पीच (Peach)
शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि में आज बेहतर परिणाम पाने का दिन है। ऊर्जा को व्यर्थ के कार्यों में नष्ट न करें और कार्यों की गति तेज रखें। दूसरों की मदद करके आत्म संतुष्टि मिलेगी।
शुभ रंग- महरून (Maroon)
शुभ अंक- 1
धनु राशि वाले लोगों को पूर्व में किए संकल्प सिद्ध होंगे कार्यों के परिणाम सकारात्मक मिलने की संभावना है। परिवार में पिछले तनाव को दूर करने का प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में शिथिलता आएगी।
शुभ रंग- ग्रे (Gray)
शुभ अंक- 7
मकर राशि वाले उच्च अधिकारियों के व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। संतान पक्ष से अनुशासन पालन के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। व्यवसाय में अनपेक्षित लाभ मिलेंगे।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन (Dark Brown)
शुभ अंक- 6
कुंभ राशि वाले लोगों को कार्यों में रुचि कम रहेगी। मनोरंजन एवं आनंद के लिए मित्रों के साथ समय व्यतीत होने की संभावना है। विरोधियों को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग- कॉपर (Copper)
शुभ अंक- 2
मीन राशि के लिए अनुकूल दिनचर्या रहने की संभावना है। कम परिश्रम में अधिक लाभ मिलेगा। साझेदारों से वार्तालाप सुखद रहेगी पुराना रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक चिंताएं दूर होगी।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट (Off-White)
शुभ अंक-8