Navpancham Rajyog 2026 : 17 फरवरी 2026 को बनने वाला दुर्लभ नवपंचम राजयोग मीन, कर्क और कुंभ राशि के लिए ला सकता है धन, करियर ग्रोथ और बड़ी सफलता।
Navpancham Rajyog 2026 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनका तालमेल इंसान की जिंदगी पर बहुत ज्यादा असर डालता है। जब दो शुभ ग्रह खास एंगल पर आते हैं तो एक जबरदस्त योग बनता है, जो खुशहाली, तरक्की और समृद्धि लाता है। 2026 में एक ऐसा ही दुर्लभ योग नवपंचम राजयोग बनने वाला है। ये योग गुरु बृहस्पति और बुध के मेल से बनेगा।
ज्योतिष के हिसाब से, 17 फरवरी 2026 की सुबह 2:59 बजे बृहस्पति और बुध 120 डिग्री (नवपंचम दृष्टि) पर होंगे। उस वक्त बृहस्पति मिथुन राशि में रहेगा, जबकि बुध कुंभ राशि में गोचर करेगा। खास बात ये है कि बुध उस समय कुंभ में सूर्य, शुक्र और राहु के साथ भी जुड़ा रहेगा, जिससे इस योग की ताकत और बढ़ जाएगी।
इस दौरान बृहस्पति अतिचारी यानी अपनी सामान्य गति से तेज गतिमान होंगे । इसी वजह से 2026 में बृहस्पति तीन बार राशि बदलने वाले हैं। जो बहुत कम होता है। अभी बृहस्पति मिथुन में है और 2 जून 2026 तक वहीं रहेगा। इस दौरान बनने वाला नवपंचम राजयोग हर राशि की ज़िंदगी में कुछ न कुछ बदलाव जरूर लाएगा।
मीन वालों के लिए ये योग कमाल करने वाला है। बृहस्पति चौथे भाव में रहेगा और बुध बारहवें भाव में। इससे आपको विदेश यात्रा, इंटरनेशनल कनेक्शन, आयात-निर्यात, आध्यात्मिक तरक्की और छुपे हुए मुनाफे के मौके मिल सकते हैं। रिसर्च, पढ़ाई, स्पिरिचुअलिटी या मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है। खर्चे थोड़े बढ़ेंगे, लेकिन आगे चलकर यही खर्च फायदे का सौदा बनेंगे।
कर्क वालों के लिए ये समय करियर और पर्सनल ग्रोथ के लिहाज से खास है। बुध कुंभ में रहेगा, जो कर्क के आठवें भाव को टच करेगा, वहीं बृहस्पति पांचवें भाव में रहेगा। इससे आपकी सोच और क्रिएटिविटी में निखार आएगा, पढ़ाई-लिखाई या रचनात्मक फील्ड में कामयाबी के मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है और लव लाइफ में भी स्थिरता रहेगी।
कुंभ वालों के लिए ये राजयोग बहुत शुभ रहेगा। लग्न में बुध की मौजूदगी से आपकी बुद्धि, बातचीत की कला और फैसले लेने की ताकत मजबूत होगी। लोग आपकी बातों से इंप्रेस होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा। पांचवें भाव में बृहस्पति होने से पढ़ाई, करियर और रचनात्मक कामों में जीत के मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स को शानदार रिजल्ट मिल सकते हैं। योग आपकी आर्थिक हालत भी मजबूत करेगा निवेश से फायदा दिख रहा है। रोमांटिक रिश्ते भी ठीक रहेंगे, और बच्चों से खुशी मिलेगी।
ये नवपंचम राजयोग बाकी राशियों पर भी किसी न किसी तरह असर डालेगा। कहीं ये पैसा लेकर आएगा, तो कहीं करियर के नए रास्ते खोलेगा। ये वक्त खासतौर पर व्यापार, पढ़ाई, मीडिया, टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा है।