
Health Horoscope 2026: नया साल 2026 शुरू हो रहा है और इस बार सबसे बड़ा सवाल यही है – हमारी सेहत कैसी रहेगी? क्योंकि अगर शरीर स्वस्थ रहेगा, तो जीवन की आधी परेशानियाँ खुद ही दूर हो जाती हैं। ज्योतिष के अनुसार, साल 2026 में शनि और बृहस्पति की चाल स्वास्थ्य पर बड़ा असर डालेगी। इस साल पेट, हड्डियों और नसों से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखने को मिल सकती हैं। इसलिए पहले से सावधान रहना बहुत ज़रूरी है।
ज्योतिष के अनुसार 2026 सूर्य का साल है। इसका मतलब है कि अनुशासित लोग ज्यादा स्वस्थ रहेंगे और लापरवाह लोग जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। इस साल पेट की समस्याएं, लीवर से जुड़ी दिक्कतें और हड्डियों का दर्द आम हो सकता है। मार्च से जुलाई के बीच प्राकृतिक आपदाओं और बीमारियों का असर भी दिख सकता है।
मेष (Aries): हड्डियों, नसों और आंखों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। तनाव और डिप्रेशन से बचें। शनि मंत्र का जाप फायदेमंद रहेगा।
वृषभ (Taurus): सेहत सामान्य से अच्छी रहेगी। पुराने पेट और स्किन प्रॉब्लम में सुधार होगा। वजन को कंट्रोल रखना जरूरी है।
मिथुन (Gemini): स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। पेट, लीवर और कोलेस्ट्रॉल का ध्यान रखें। तनाव कम करने की कोशिश करें।
कर्क (Cancer): मानसिक रूप से राहत मिलेगी। पेट और आंखों की समस्या में सुधार होगा। लेकिन कमर और पीठ दर्द से सावधान रहें।
सिंह (Leo): सेहत को लेकर ज्यादा अलर्ट रहना होगा। ब्लड प्रेशर और हार्ट का खास ध्यान रखें।
कन्या (Virgo): हार्ट, आंतों और बुखार की समस्या परेशान कर सकती है। मोटापा बढ़ सकता है, इसलिए खान-पान संतुलित रखें।
तुला (Libra): सेहत में अच्छा सुधार होगा। पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है। हड्डियों की समस्या पर ध्यान रखें।
वृश्चिक (Scorpio): छोटी-छोटी बीमारियां परेशान करेंगी। मानसिक तनाव ज्यादा रह सकता है। महिलाओं को सर्जरी की संभावना है।
धनु (Sagittarius): ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।
मकर (Capricorn): धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार होगा। आंखों और त्वचा की पुरानी समस्या ठीक हो सकती है।
कुंभ (Aquarius): मोटापा और बीपी की समस्या हो सकती है। आलस्य छोड़कर लाइफस्टाइल सुधारें।
मीन (Pisces): अचानक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। हड्डियों और नसों का विशेष ध्यान रखें।
-रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं
-हनुमान चालीसा का पाठ करें
-तांबे का कड़ा या अंगूठी धारण करें
-सात्विक भोजन लें और समय पर सोएं