Horoscope Today 6 April: रविवार 6 अप्रैल धार्मिक और ज्योतिष दोनों मायनों में खास है। एक तो रविवार को चैत्र नवरात्रि की नवमी यानी राम नवमी तिथि है, भगवान सूर्य ही इस अवतार में रामजी के कुलदेवता भी हैं, दूसरे एक दिन बाद ही मीन राशि में बुध गोचर हो रहा है। ऐसे में आज का राशिफल रविवार में जानते हैं किसे मिलेगा सूर्य नारायण और मां दुर्गा का आशीर्वाद, जिससे उसकी किस्मत चमक जाएगी (Ram Navami aaj ka rashifal)।
Aaj Ka Rashifal Ram Navami Horoscope Today: ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण के अनुसार रविवार को सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि पुष्य योग, सुकर्मा योग, शिव वास योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे दिन भगवान राम का जन्मोत्सव सिद्धियां प्रदान करने वाला होगा। 6 अप्रैल का राशिफल (6 April Ka Rashifal Hindi) संकेत कर रहा है कि रविवार को जो भक्त मां दुर्गा की सप्तशती का पाठ और भगवान के राम रक्षा स्रोत का पाठ करेगा, उसके लिए दिन शुभ और कल्याणकारी, शुभ फल देने वाला रहेगा।
आज का राशिफल 6 अप्रैल में आइये जानते हैं मेष, कुंभ, तुला या किसी अन्य राशि के व्यक्ति में से किसे मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद और भाग्य के साथ से करियर कारोबार में होगी तरक्की, धन समृद्धि सुख शांति मिलेगी। पढ़ें दैनिक राशिफल और रामनवमी राशिफल (Horoscope Today Hindi 6 April)
Mesh Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष राशि 6 अप्रैल रविवार के अनुसार चैत्र नवमी के दिन मेष राशि वालों के अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। कुल मिलाकर राम नवमी पर आपकी जीवन शैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि रविवार के अनुसार 6 अप्रैल को वृषभ राशि वाले अपनी समझदारी से रूके कार्य पूरे करेंगे। राम नवमी पर आपके लिए यश प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।
आज का राशिफल मिथुन राशि रविवार 6 अप्रैल के अनुसार कई दिनों से रूके कार्य रविवार को पूरे होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रूचि रहेगी। राम नवमी पर राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।
दैनिक कर्क राशिफल रविवार के अनुसार कर्क राशि वाले 6 अप्रैल को अपने वाक्चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।
Navami Rashifal Daily Horoscope: दैनिक सिंह राशिफल रविवार के अनुसार 6 अप्रैल को सिंह राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण है, अपमानित होने से बेहतर है कि सिंह राशि वाले अपनी आदत सुधारें। राम नवमी पर सिंह राशि वालों को मां दुर्गा के आशीर्वाद से व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें वर्ना स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कन्या राशि रविवार के अनुसार 6 अप्रैल को कन्या राशि वाले व्यवसाय में प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी। चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन कन्या राशि वालों का उत्साह बढ़ेगा। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
Libra Horoscope Today: तुला आज का राशिफल 6 अप्रैल के अनुसार रविवार को किसी के बारे में ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। राम नवमी राशिफल संकेत कर रहा है कि तुला राशि वालों को रविवार को शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।
Scorpio Horoscope Today: वृश्चिक आज का राशिफल रविवार के अनुसार 6 अप्रैल को चैत्र नवमी के दिन वृश्चिक राशि वालों में क्रोध की अधिकता रहेगी। इससे बने काम बिगड़ जाएंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रा आदि से लाभ होगा। राम नवमी राशिफल का संकेत है कि रविवार को वृश्चिक राशि वालों के माता पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।
रविवार धनु राशिफल 6 अप्रैल के अनुसार चैत्र नवरात्रि की नवमी के दिन धनु राशि वालों को माता दुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा। इन्हें कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सब को साथ में लेकर चलें। आर्थिक संकट सम्भव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। कुसंगति हानिकर रहेगी।
Ram Navami Horoscope Today: मकर राशिफल 6 अप्रैल के अनुसार संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
कुंभ आज का राशिफल रविवार संकेत कर रहा है कि 6 अप्रैल को साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
ये भी पढ़ेंः
Horoscope Today Ram Navami: मीन आज का राशिफल 6 अप्रैल के अनुसार रविवार को सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जिद न करें, परिजनों की बात मानें लाभ होगा। घर की साफ सफाई करने में समय बीतेगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें।