
Saptahik Rashifal 6 to 12 April 2025: साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2025
Weekly Horoscope 6 to 12 April : साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या 6 से 12 अप्रैल संकेत कर रहा है कि अगले सात दिन कर्क राशि वालों को सबसे अधिक भाग्य का साथ रहेगा। आपकी राशि मेष से कन्या में से कोई है तो ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानें आपके लिए क्या कहते हैं सितारे(Saptahik Rashifal Mesh To Kanya)
करियर और आर्थिक जीवनः साप्ताहिक मेष राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2025 के अनुसार अप्रैल का दूसरा सप्ताह आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। मेष राशि के लोगों को इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी का मूल मंत्र याद रखना होगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में कार्य को सुचारू रूप से समय पर निबटाने का प्रयास करें वर्ना सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है।
इस सप्ताह मेष राशि वालों को घर और बाहर दोनों जगह अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करने की कोशिश करनी होगी। सप्ताह के पहले भाग में किसी भी कार्य को जल्दबाजी में या आधे-अधूरे मन से न करें वर्ना बनता काम भी बिगड़ सकता है।
वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मिश्रित फल देने वाला है। सप्ताह के पहले भाग में आय तो होगी लेकिन खर्च की अधिकता उससे कहीं ज्यादा बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी।
मेष साप्ताहिक राशिफल फैमिली लाइफ (Mesh Saptahik Rashifal Family Life) के अनुसार नए सप्ताह में वाहन चलाते समय सावधान रहें क्योंकि चोट लगने की आशंका है। सप्ताह के मध्य में आप पर घरेलू समस्याओं को लेकर मानसिक दबाव बना रहेगा। इस दौरान किसी परिजन के साथ वाद-विवाद होने की भी आशंका है।
क्रोध में आकर किसी के साथ गलत व्यवहार करने से बचें वर्ना बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। आत्मीय प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको अपने हितों से समझौता करना पड़ सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबरः 1,8
लकी कलरः लाल
आराध्यः हनुमानजी
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवन(Saptahik rashifal Vrishabh Rashi career): वृषभ साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल के अनुसार यह सप्ताह वृषभ राशि के लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्यों को पूरा करते समय कुछ बाधाएं आ सकती हैं, जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कम फलदायी रहेगी। इस दौरान कार्य की अधिकता के कारण आप पर काफी दबाव बना रह सकता है।
Vrishabh Saptahik Rashifal Family Life: सप्ताह की शुरुआत में आपके स्वभाव में क्रोध और झुंझलाहट बनी रहेगी। इस दौरान लोगों के साथ आप अपना व्यवहार सही रखें वर्ना वर्षों से बने संबंध में दरार आ सकती है। किसी भी कार्य को करते समय सकारात्मक सोच बनाए रखें और उसे अधूरा न छोड़ें।
रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों के साथ संवाद बनाए रखें। पारिवारिक मामलों को हल करने के लिए वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को नजरंदाज न करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
स्वास्थ्य राशिफल (Vrishabh Saptahik Rashifal health):वृषभ राशि वालों के लिए अगले 7 दिन सेहत के लिहाज से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर लापरवाही न बरतें और समय पर इलाज कराएं वर्ना आपको मानसिक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। लक्ष्मीष्टकं का पाठ करें।
लकी नंबरः 2, 7
लकी कलरः सफेद
आराध्यः मां दुर्गा
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल के अनुसार मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आपाधापी भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इसे पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी।
प्रोफेशनल्स के लिए पहले भाग का समय थोड़ा कठिनाई लिए रह सकता है। इस दौरान आपको अपने काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल नहीं करनी चाहिए। साथ ही साथ अपनी योजनाओं का महिमामंडन करने की बजाए उसे गुप्त रूप से पूरा करने का प्रयास करना होगा वर्ना विरोधी उसमें अड़ंगे लगा सकते हैं।
आर्थिक लिहाज से अगले 7 दिन मिथुन राशि वालों को मध्यम फल देने वाले हैं। सप्ताह के पहले हिस्से में खर्च बढ़ेंगे। इस सप्ताह मिथुन राशि के लोगों के लिए धन और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना बेहतर रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी।
Mthun Saptahik Rashifal Love Life: मिथुन राशि फैमिली लाइफ के अनुसार नए सप्ताह में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ दूरियां बन सकती हैं। अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें और उसकी भावनाओं की कद्र करें। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
लकी नंबरः 3, 6
लकी कलरः पीला
आराध्यः गणेशजी
करियर और आर्थिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवन संकेत करता है नया सप्ताह कर्क राशि के लोगों के लिए शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे।
सप्ताह के पहले भाग में आपको किसी प्रिय व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कामकाजी महिलाओं को संस्था की तरफ से मनचाहा प्रमोशन अथवा मनचाही जगह पर तबादले का पुरस्कार मिल सकता है।
कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयेाग मिलेगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको सभी क्षेत्रों में उन्नति के अवसर मिलेंगे और आपका समय सुखद व्यतीत होगा।
आर्थिक लिहाज से भी यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों का क्रय कर सकते हैं। भूमि-भवन का सुख प्राप्त होगा।
Kark Saptahik Rashifal Family Life: इस दौरान घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक-सामाजिक कार्यों में बीतेगा। सप्ताह के आखिरी भाग में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में आत्मीयता बढ़ेगी। सप्ताह के आखिर में घर में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं। विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता तय हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। रुद्राष्टकं का पाठ करें।
भाग्यशाली अंकः 4
भाग्यशाली रंगः दूधिया
आराध्य देवः शिवजी
करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवन 6 से 12 अप्रैल के अनुसार यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए मिश्रित फल देने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने काम बनाने के लिए उन लोगों की भी मदद लेनी पड़ सकती है, जिसे आप बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।
सप्ताह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी रहने वाली है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्य को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। कामकाज में अचानक से आने वाली अड़चनें भी आपको निराश कर सकती हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको कामकाज के दौरान अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी।
सिंह साप्ताहिक राशिफल धन राशिफल की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए कम अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बचाए रखने के लिए अपने प्रतिस्पर्धी से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा।
सप्ताह के पहले भाग में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, इसके चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोग अपने उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें।
Singh Saptahik Rashifal Family Life: सिंह राशि फैमिली लाइफ के अनुसार यह सप्ताह फैमिली मामलों में भी मध्यम फल देने वाला है। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात न होने से मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
लकी नंबरः 5
लकी कलरः सुनहरा
आराध्यः भगवान विष्णु
करियर और आर्थिक जीवन(Kanya Saptahik Rashifal Career): साप्ताहिक कन्या राशिफल करियर और आर्थिक जीवन 6 से 12 अप्रैल के अनुसार कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं।
भाग्य का अपेक्षा के अनुरूप समर्थन न मिलने के कारण आपको जीवन में तमाम तरह के व्यवधान झेलने पड़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके लिए भूमि-भवन से जुड़े विवाद चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं।
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। जिन्हें दूर करने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्कता रहेगी।
इस सप्ताह अचानक से आने वाली दिक्कतें आपको लक्ष्य से भटकाने का कारण बन सकती हैं। इस दौरान आप नियमों का उल्लंघन करने से बचें वर्ना आर्थिक कष्ट के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है।
स्वजनों का साथ और समर्थन भी कम ही मिल पाएगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों की भावनाओं का आदर करें। सुखी दांपत्य जीवन के लिए अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें।
कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल (Kanya Saptahik Rashifal health): सप्ताह के आखिर में मौसमी बीमारी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका रहेगी। विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
भाग्यशाली अंकः 3,8
भाग्यशाली कलरः हरा
आराध्यः गणेशजी
संबंधित विषय:
Updated on:
06 Apr 2025 05:31 pm
Published on:
04 Apr 2025 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
