9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mangal Nakshatra Gochar: 50 वर्ष बाद शनि के नक्षत्र में मंगल गोचर, 3 राशियों का होगा भाग्योदय, मिलेगी सफलता और धन

Mangal Nakshatra Gochar 2025: 12 अप्रैल को शनि के नक्षत्र पुष्य में मंगल गोचर करेंगे तो 3 राशियों का भाग्योदय होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (Mars Transit In Shani Pushya Nakshatra)

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Apr 03, 2025

Mangal Nakshatra Gochar 2025

Mangal Nakshatra Gochar 2025: मंगल का नक्षत्र गोचर 2025

Mars Transit Pushya Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है तो इसका प्रभाव पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवों पर पड़ता है फिर चाहे इंसान ही क्यों न हो। अब 50 वर्ष बाद 12 अप्रैल को सुबह 6.32 बजे ग्रहों के सेनापति और ऊर्जा, उत्साह साहस के कारक शनि के नक्षत्र पुष्य में प्रवेश (Mangal Nakshatra Gochar) कर मंगल पुष्य समेत विशेष योग बनाएंगे। इसका सभी राशियों पर असर पड़ता है।


पुष्य नक्षत्र को धन और समृद्धि का कारक माना जाता है। ज्योतिषियों की मान्यता है कि अब मंगल ग्रह के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने और मंगल पुष्य योग बनाने के बाद कई राशियों के लोगों को शुभ फल देंगे। ज्योतिषियों की मान्यता है कि यह योग व्यापार, नौकरी, धन लाभ और वैवाहिक जीवन में सुधार ला सकता है।

कर्क राशि (Mangal Nakshatra Gochar Effect On Kark)

प्रयागराज के ज्योतिषी आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार मंगल जब पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो चंद्रमा की राशि कर्क के लोगों के लिए अच्छा समय आएगा। इस दौरान कर्क राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा।

आपका सम्मान बढ़ेगा, पुरस्कार भी मिल सकता है। आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी, जो पैसा फंसा हुआ है, वह आपको मिल जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में कोई शुभ काम भी हो सकता है और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

ये भी पढ़ेंः

Saptahik Rashifal 13 To 19 April: इस सप्ताह वृश्चिक, धनु समेत 4 राशियों की होगी मनोकामना पूरी, साप्ताहिक राशिफल में जानें भविष्य

कन्या राशि (Mangal Nakshatra Gochar Effect On Kanya)

मंगल के पुष्य नक्षत्र में गोचर का कन्या राशि के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस समय कन्या राशि के लोगों को न केवल आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि कन्या राशि के लोगों को करियर में नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा।

आत्मविश्वास बढ़ने से ये जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे। इस समय वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और नए व्यवसाय शुरू करने के लिए भी यह समय अनुकूल है। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।

ये भी पढ़ेंः

Mangal Rashi Parivartan: 7 जून तक बुलंद रहेंगे 3 राशियों के सितारे, मंगल के आशीर्वाद से मिलेगी धन संपत्ति और करियर कारोबार में तरक्की

मीन राशि (Mangal Nakshatra Gochar Effect On Meen)

पुष्य नक्षत्र में मंगल गोचर मीन राशि के लोगों के लिए भी लाभदायक है। यह मीन राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली ला सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा, कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यापार में लाभ के नए मौके बनाएगा। वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बनाएगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

#Rashifal-2025में अब तक