Mars Transit: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह भूमि, जमीन-जायदाद, प्रापर्टी, युद्ध, सेना, रक्त और क्रोध के कारक ग्रह माने जाते हैं। जब भी मंगल ग्रह राशि परिवर्तन (Mangal Rashi Parivartan) करते हैं तो इनका विशेष प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। यह मंगल गोचर कर्क राशि 2025 विशेष रूप से ऊर्जा और साहस में वृद्धि करता है, जिससे कुछ जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कर्क राशि में मंगल ग्रह का गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और धन लाभ के मौके बनेंगे।