Kal Ka Rashifal – मंगलवार , 1 जुलाई 2025 का दिन हनुमान जी की कृपा से मेष, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन वालों के लिए विशेष शुभ योग का निर्माण कर रहा है । इन राशियों के लिए व्यवसाय में लाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं । पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का राशिफल। (Aaj Ka Rashifal 1 July 2025)
Kal Ka Rashifal 1 July 2025 : हनुमान जी की कृपा से आज का दिन मंगलवार विशेष योग लेकर आ रहा है। मेष, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यवसाय में लाभ, आर्थिक स्थिति में सुधार और भाग्योदय के योग बन रहे है। मेष और कन्या और तुला राशि के लिए व्यवसाय में मुनाफे के योग हैं। धनु और मकर राशि के लिए भाग्योदय के साथ धन लाभ के योग हैं। मीन को व्यापार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। वृषभ राशि का मनमुटाव बढ़ेगा। मिथुन राशि वालों को तनाव रहेगा। वृश्चिक का नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। ज्यो. पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए मेष से लेकर मीन तक का सम्पूर्ण राशिफल। (Aaj Ka Rashifal 1 July 2025)
कारोबार में नई तकनीक पर खर्च बढ़ेगा। आपके सामने कई व्यावसायिक विकल्प हैं, निर्णय आपको लेना है। कान संबंधी रोग उभर सकता है। कोयला, तेल और खनिज व्यवसाय मुनाफे में रहेगा।
विदेश में शिक्षा लेने की इच्छा हो सकती है। फिजूल सोचना बंद करें। व्यवसाय में साझेदार से मनमुटाव होगा। आप किसी पर भी बहुत जल्दी विश्वास कर लेते हैं। भावुकता में अपने मन की बात किसी को न कहें।
प्रोफेशन बदलने का मन होगा। मनचाही सफलता न मिलने से तनाव में रहेंगे। मित्रों से मतभेद संभव है। पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा। समय रहते अपनी संगत बदलें, नहीं तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी।
कार्य की अधिकता रहेगी। आज सारे ज़रूरी काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कर्ज संबंधी मामले हल होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी।
मानसिक शांति का अनुभव होगा। विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक रीति-रिवाजों को नज़रअंदाज़ न करें, यह जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खर्च बढ़ेगा।
ऋण चुकाने में सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़े व्यावसायिक लाभ संभव है। नौकरी के चलते अपने अधिकारियों से विवाद होगा। आंख संबंधी तकलीफ हो सकती है, सावधानीपूर्वक कार्य करें।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक यात्रा होगी। नए व्यावसायिक अनुबंध लाभकारी होंगे। सभी के लिए सुलभ रहें और नम्र भी।
कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल रहेगा। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। बुरे कामों का बुरा नतीजा मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। संतान की वजह से शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
अपने फिजूल खर्च को रोकें। रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ के योग हैं। नौकरी में विघ्न आ सकता है। नए कारोबार में संभलकर और सतर्कता से काम करें। पारिवारिक विवाद संभव है।
जीवनसाथी की चिंता रहेगी। भाग्योदय के योग बन रहे हैं। जो भी करें पूरी मेहनत और विश्वास से करें, सफलता मिलेगी। साहित्यकार, लेखक और मंच से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे।
रुक-रुक कर हो रहे कार्य से परेशान रहेंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। वाहन पर खर्च होगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे। नए दोस्त बनेंगे।
कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यापार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को नई ज़िम्मेदारी मिलेगी। करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। आर्थिक पक्ष अनुकूल होगा।
ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता