Kal Ka Rashifal 15 May 2026 : 15 मई 2026 शुक्रवार का राशिफल पढ़ें। ज्येष्ठ संक्रांति, मास शिवरात्रि और सर्वार्थसिद्धि योग में मेष से कन्या राशि वालों के करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का भविष्यफल जानें।
Kal Ka Rashifal 15 May 2026 : 15 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिष और धर्म दोनों दृष्टियों से बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन ज्येष्ठ संक्रांति, मास शिवरात्रि और सर्वार्थसिद्धि योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो सभी राशियों के जीवन पर विशेष प्रभाव डालेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की चाल किसी के करियर में सफलता लेकर आएगी तो किसी को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दे रही है। ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास से जानिए मेष से कन्या राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा (Kal Ka Rashifal) कल का दिन, किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी।
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनस करने वाले लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके बिजनस के लिए फायदेमंद होगा।
आज आपको अपने करियर में प्रगति देखने को मिलेगी। अगर आप प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे आपकी कमाई और करियर में ग्रोथ होगी। आज शाम के समय आपको संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वृषभ राशि वालों को आज कुछ ऐसे मौके मिलेंगे, जिससे उनका मान-सम्मान बढ़ेगा और आज आपको अधिकारी वर्ग एवं सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आज आप दिन का कुछ समय आध्यात्मिक कार्यों में भी बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
लव लाइफ के मामले में आज आपको अपने पार्टनर में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आज छोटे व्यापारियों को लागत के अनुसार कमाई में कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे वे चिंतित हो सकते हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे और आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी हो सकती है। इसका लाभ भी आपको जरूर मिलेगा। गृहस्थ जीवन में आज कुछ शिकायत और ताने सुनने होंगे, इसके लिए भी आपको तैयार रहना होगा। आपका पार्टनर आपके क्योंकि वे आज आपको से नाराज हो सकता है।
यदि आपकी बहन की शादी में कोई बाधा आ रही थी तो वह बाधा दूर हो सकती है। मित्रों और निकट संबंधियों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी आज मनोवांछित परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों द्वारा किसी पार्टी का आयोजन भी किया जा सकता है।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। यदि जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला आपका कोर्ट में चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी प्रतियोगिता और विवाद में भी आज आपको जीत मिलने की संभावना बनी हुई है। परिवार के सदस्यों से आपको प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा। वैसे आज सितारे कह रहे हैं कि आज का दिन आपको अपने परिवार के साथ बिताना चाहिए।
अगर आप यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो संभलकर जाएं, जोखिम से बचें और अपने सामान का ख्याल रखें। वाहन पर आज खर्च होने का योग बना हुआ है। आज परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ मांग कर सकते हैं, जिसे पूरा करके आपको संतुष्टि मिलेगी।
आज सिंह राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। सुस्ती और कार्य के प्रति सजगता की कमी के कारण आपका कोई काम लंबे समय के लिए अटक सकता है। अगर आज आपको कोई छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो चिकित्सक से सलाह जरूर लें नहीं तो आगे और परेशानी बढ़ सकती है।
कारोबार और व्यापार में आज आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज आपको परेशान कर सकते हैं। अगर आप कोई नया निवेश या बिजनस करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। आप दिन का कुछ समय अपनी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में बिताएंगे, जिसके कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण काम हाथ से निकल सकते हैं और उसमें आपको कुछ नुकसान हो सकता है, जिसके कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ न मिलने से कन्या राशि के जातक परेशान रहेंगे।
शाम का समय जीवनसाथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर चर्चा करने में बिताएंगे। आज परिवार में किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो सकती है जिसको लेकर भी आज आप परेशान और चिंतित होंगे। अचानक व्यय का योग बनेगा।