राशिफल

Kal Ka Rashifal 13 May 2026: अपरा एकादशी पर राजयोग, बुध गोचर से मेष से कन्या तक इन राशियों पर बड़ा असर

Kal Ka Rashifal 13 May 2026: अपरा एकादशी, राजयोग और बुध के कृत्तिका नक्षत्र में गोचर का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा? जानें स्वास्थ्य, प्रेम, करियर और उपाय।

2 min read
May 12, 2026
Kal Ka Rashifal : कल का Horoscope: चंद्रमा मीन राशि में, प्रेम-करियर और स्वास्थ्य में क्या होगा बदलाव? (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Kal Ka Rashifal 13 May 2026: कल का राशिफल 13 मई 2026 : बुधवार, 13 मई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज अपरा एकादशी व्रत के साथ राजयोग का विशेष संयोग बन रहा है। वहीं बुध ग्रह का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। आज उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा तथा चंद्रमा पूरे दिन मीन राशि में गोचर करेगा। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानिए बुधवार कल का राशिफल मेष से लेकर कन्या।

ये भी पढ़ें

Apara Ekadashi 2026 Katha: पीपल के पेड़ पर भटकती रही राजा की प्रेतात्मा, जानें व्रत कथा और पूजा विधि

कल का राशिफल मेष (Aries)

एक खतरनाक स्थिति से आप गुजर रहे हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य नहीं ठीक है। प्रेम की स्थिति नहीं ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह सही समय नहीं सिद्ध होगा। थोड़ा बचकर पार करें। सूर्यदेव को जल देते रहें। काली वस्तु का दान करें।
उपाय: लाल वस्तुओं का दान करें। बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ रहेगा। हरे रंग का अधिक प्रयोग करें।

कल का राशिफल वृषभ (Taurus)

थोड़ी परेशानी वाली स्थिति है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के लिए भी अच्छा समय नहीं है। व्यवसायिक स्थिति भी थोड़ी नुकसान वाली हो सकती है। प्रेम नहीं सही है। व्यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक है। गणेश जी की वंदना करें।

उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें। सूर्यदेव को प्रतिदिन जल अर्पित करें। रविवार को गुड़ और गेहूं का दान करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कल का राशिफल मिथुन (Gemini)

स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। बचाव पक्ष कमजोर हो गया है। आपका जो खराब पक्ष है, नुकसान पहुंचाने वाला पक्ष है वो सक्रिय है। बचकर पार करें। प्रेम की स्थिति भी ठीक नहीं है। व्यवसायिक करीब-करीब ठीक चलेगा। पीली वस्तु का दान करें।

उपाय: पीली वस्तुओं का दान करें। भगवान विष्णु की आराधना करें। गुरुवार को केले के वृक्ष में जल चढ़ाएं। हल्दी का तिलक लगाना शुभ रहेगा।

कल का राशिफल कर्क (Cancer)

स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों प्रभावित हैं। बहुत बचकर पार करें। भगवान शिव की अराधना करें। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें। पूरे उपाय के साथ चलें।

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें। सोमवार को शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें। लाल वस्तु अपने पास रखें। काली वस्तुओं का दान करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप लाभकारी रहेगा।

कल का राशिफल सिंह (Leo)

घर में कुछ नकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा है। मां के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। आपके सीने में भी विकार हो सकता है। संतान और प्रेम का पक्ष बहुत अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा लेकिन सीने मंथ विकार की वजह से परेशानी में आ सकते हैं। व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें। सूर्यदेव को प्रतिदिन जल अर्पित करें। रविवार को गुड़ और गेहूं का दान करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कल का राशिफल कन्या (Virgo)

स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। लाल वस्तु का दान करें।

उपाय: लाल वस्तुओं का दान करें। बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ रहेगा। हरे रंग का अधिक प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें

Mangal Gochar 2026 : मंगल के गोचर से बदलेंगे ग्रहों के तेवर, 38 दिन बाद खत्म होगी शनि और मंगल की अशुभ युति
Also Read
View All