राशिफल

Masik Horoscope (01 जून से 30 जून 2021): सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

जानें इस महीने ग्रहों का इशारा...

2 min read
May 30, 2021
Leo Monthly Horoscope

आपकी जिंदगी का हर दिन जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह और हर माह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस जून के महीने मे (01 to 30 june 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय सिंह राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं...


सिंह मासिक राशिफल (Singh Masik Rashifal)
इस समय आपके लिए मिले-जुले परिणाम लाता दिख रहा है। इस समयावधि में विरोधियों के षडयंत्र से सावधान रहें। इन पर विजय आप महीने के उत्तरार्ध में हासिल कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है।

बिजनेस से भी अच्छे लाभ के योग के बीच शुरुआत में कुछ पूंजी निवेश करना आवश्यक होगा। कुल मिलाकर इस माह आर्थिक चुनौतियों से बचे रहने की संभावना है।

इस दौरान कॅरियर के बेहद चुनौतीपूर्ण समय के बीच आपको वरिष्ठ अधिकारियों से घनिष्ठ संबंधों का लाभ मिलने की संभावना है। वहीं व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में 22 जून को ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं इस माह बिजनेस की वृद्धि के लिए उत्तम संकेत हैं।

प्रेम जीवन के लिए यह अच्छा समय है। इस दौरान एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना में वृद्धि होगी। रिश्ते में रोमांटिक पलों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। हल्की-फुल्की तकरार भी होगी, जो प्यार को बढ़ाने वाली ही होगी। वहीं विवाहित जातकों के लिए भी यह समय उत्तम रहने की संभावना है। इस समय जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलने की संभावना है।

इस समय माता-पिता को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह आपके लिए थोड़ा हल्का समय है। इस दौरान आप स्वास्थ्य समस्याएं होने की आशंका के बीच रक्त संबंधित समस्याओं से परेशान हो सकते हैं या शरीर में दर्द रह सकता है। वहीं आंखों और नींद से संबंधित भी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं। अपना ध्यान रखें। बीमारी की वजह से आपका कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है।

शिक्षा के लिए यह समय अच्छा है। इस समय कुछ व्यवधानों के बावजूद पढ़ाई पर ध्यान रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जुटे छात्रों के अलावा उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा समय है। वहीं विदेश जाकर पढ़ने के इच्छुक छात्रों के लिए यह समय बहुत उत्तम है।

उपाय :श्रीकृष्ण की पूजा करें। इसके साथ ही सूर्य को अर्घ्य देने के अलावा हर रोज सुबह पिता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें।

Also Read
View All