Leo Weekly Horoscope 20 April To 26 April: आपकी राशि सिंह है तो साप्ताहिक सिंह राशिफल में आप जान सकते हैं अगले 7 दिन आपकी आमदनी, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा (Saptahik Singh Rashifal)
Saptahik Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी सैलरी बढ़ सकती है। साप्ताहिक सिंह राशिफल में आइये जानते हैं क्या है आपका भविष्य (Leo Weekly Horoscope)
करियर और आर्थिक जीवन (Leo Weekly Horoscope Career): सिंह साप्ताहिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवन के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह में सिंह राशि वालों को पुराने संपर्कों से लाभ होगा। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के माध्यम से जॉब मिल सकती है।
व्यवसायी सोशल मीडिया पर अपना प्रमोशन कर सकते हैं। यह पूरा सप्ताह आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। अपनी उपलब्धियों से काफी संतुष्ट रहेंगे। जॉब में आपकी सैलरी बढ़ सकती है। सप्ताह मध्य विशेष रूप से बुधवार और गुरुवार काफी अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
इस सप्ताह सिंह राशि वाले निजी रिश्तों को काफी महत्व देंगे। आपको पुरानी गलतियों को सुधारने के अवसर मिलेंगे। किसी रिश्तेदार को लेकर शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। कड़वी जबान बोलने से आपका व्यवहार खराब हो सकता है। छोटी-मोटी नोक-झोंक बड़ी लड़ाई में बदल सकती है। अपनी बातों को दूसरों पर थोपने से बचें। मन कुछ कारणों से खिन्न रहेगा।
सप्ताह की शुरुआत में ससुराल पक्ष के लोगों से आपको कुछ परेशानी होगी। वाहन धीमी गति से चलाएं। लोहे और विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
ये भी पढ़ेंः
सिंह स्वास्थ्य राशिफल (Leo Weekly Horoscope Health): जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। रविवार और शनिवार स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं है। पीपल वृक्ष की जड़ में गंगाजल, कच्चा दूध और तिल अर्पित करें। यथाशक्ति श्रीविष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
लकी नंबरः 5
लकी कलरः सुनहरा
आराध्यः श्री विष्णु नारायण