Mangal Rahu Yuti 2026:वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। 3 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर मंगल देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन कुछ राशियों के लोए बेहद ही शुभ दोइन है जानिए किन रहस्यों को हो कसता है लाभ।
Mangal Rahu Yuti 2026: साल 2026 में मंगल का कुंभ राशि में गोचर खास मायने रखता है, क्योंकि यहां उनकी युति राहु के साथ बनने जा रही है। इस संयोग से अंगारक योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली माना जाता है। जहां एक ओर यह योग कुछ राशियों के लिए चुनौतियां ला सकता है, वहीं तीन राशियों के लिए यह समय तरक्की और उपलब्धियों के नए द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है।ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इन भाग्यशाली जातकों को विरोधियों पर विजय, नई नौकरी के अवसर और भूमि-भवन से जुड़ा लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी 3 राशियां हैं, जिनके लिए यह ग्रह संयोग सौभाग्य का संकेत दे रहा है।
3 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर मंगल देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय कुंभ में पहले से ही राहु विराजमान रहेंगे, जिससे मंगल और राहु की युति बनेगी। इस संयोग से अंगारक योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष में ऊर्जावान और प्रभावशाली योग माना जाता है। यह युति लगभग 45 दिनों तक प्रभाव डालेगी, क्योंकि मंगल सामान्यतः डेढ़ महीने में राशि परिवर्तन करते हैं।
वृषभ राशि के लिए यह समय स्थिरता और उन्नति लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चल रही परेशानियां कम होंगी और मेहनत का फल मिलने लगेगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो अनुकूल अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभदायक रहेगा और निवेश से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
तुला राशि वालों के लिए मंगल-राहु की यह युति भाग्योदय का संकेत दे रही है। अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और रुके हुए प्रोजेक्ट आगे बढ़ेंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय राहत और खुशखबरी लेकर आ सकता है। लंबे समय से चल रहे कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। यदि वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल रह सकता है। सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए संबंध लाभदायक साबित हो सकते हैं।