Mangal Gochar May 2026: मई 2026 का महीना ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान मंगल ग्रह का डबल गोचर कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।
Mars Transit 2026:मंगल देव को शुभ ग्रहों में से एक माना जाता है, जिनकी कृपा से व्यक्ति को अद्भुत शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। यह ग्रह जीवन में पराक्रम बढ़ाने के साथ-साथ जमीन-जायदाद और संपत्ति से जुड़े लाभ भी देता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर मंगल मेष राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं 29 मई को सुबह 6 बजकर 34 मिनट पर भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। मंगल का यह डबल गोचर मई महीने को बेहद खास बना रहा है, जिसका प्रभाव कई राशियों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा। विशेष रूप से 4 राशियों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती, करियर में उन्नति और नए अवसरों के द्वार खोल सकता है।
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय रिश्तों में सुधार लेकर आएगा। अगर किसी बात को लेकर पार्टनर नाराज थे, तो अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकती है। परिवार के बड़े सदस्य भी पुरानी बातों को पीछे छोड़कर रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। कारोबार में नई साझेदारी आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। साथ ही, आय के नए स्रोत भी सामने आ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कर्क राशि वालों को इस दौरान अपने अहंकार को किनारे रखकर रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करने से संबंधों में मधुरता आएगी। व्यवसाय में लिए गए सोच-समझकर निर्णय आपको लाभ दिला सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय राहत भरा रहेगा और अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे थे, तो उसमें सुधार महसूस होगा।
कन्या राशि के लिए यह गोचर भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से सकारात्मक रहेगा। हाल ही में जिन लोगों के रिश्ते टूटे हैं, उनके दोबारा जुड़ने की संभावना बन रही है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को शांति मिलेगी। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं और नए अवसर भी मिल सकते हैं।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से शुभ संकेत दे रहा है। परिवार, खासकर भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। धन कमाने के नए अवसर सामने आएंगे और यदि समझदारी से निवेश किया जाए, तो अच्छा मुनाफा मिल सकता है।