11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mangal Dev Blessings: वृश्चिक, मेष और मिथुन राशि पर बरसती है मंगल की कृपा, पैसा और तरक्की रहती है साथ

Mangal Dev Favorite Zodiac Signs: सनातन परंपरा में मंगलवार का दिन शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा की जाती है, जिससे न केवल भय और बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि कुंडली में मंगल ग्रह भी मजबूत होता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 11, 2026

zodiac signs, Mangal Dev Favorite zodiac signs,

इन 3 राशियों पर मेहरबान रहते हैं मंगल देव|Freepik

Mangal Dev Blessings: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से कुंडली के मंगल दोष दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में मंगल मजबूत होने पर व्यक्ति को करियर, कारोबार और धन के मामलों में विशेष सफलता मिलती है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन पर मंगल देव की कृपा जन्म से ही बनी रहती है। इन राशियों के जातकों को जीवन में धन, तरक्की और सम्मान की कमी नहीं होती।

मेष राशि: ऊर्जा और नेतृत्व का प्रतीक

मेष राशि के लोगों पर मंगल देव की विशेष कृपा रहती है, क्योंकि इस राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं। यही कारण है कि ये लोग साहसी, जोशीले और आत्मविश्वासी होते हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी ये हार नहीं मानते और अपनी मेहनत से सफलता हासिल करते हैं।इनमें नेतृत्व की क्षमता जन्मजात होती है, जिससे ये किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि, गुस्सा इनकी कमजोरी हो सकता है। यदि ये अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखें, तो जीवन में बड़ी ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना इनके लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।

वृश्चिक राशि: गहराई और दृढ़ निश्चय की ताकत

वृश्चिक राशि के जातकों पर भी मंगल देव की कृपा बनी रहती है। ये लोग अंदर से बेहद मजबूत और निर्णय लेने में निडर होते हैं। यही गुण इन्हें करियर और व्यवसाय में दूसरों से अलग बनाता है।ये जोखिम लेने से नहीं डरते और कई बार ऐसे फैसले लेते हैं जो उन्हें बड़ी सफलता दिलाते हैं। सेवा क्षेत्र, रिसर्च या रणनीतिक कार्यों में ये विशेष रूप से सफल होते हैं। इन पर सूर्य की भी अनुकूल दृष्टि मानी जाती है, जिससे इन्हें समाज में सम्मान और पहचान मिलती है।

मकर राशि: मेहनत और स्थिरता का मेल

मकर राशि में मंगल उच्च का माना जाता है, इसलिए इस राशि के जातकों को मंगल से विशेष लाभ मिलता है। ये लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं।हालांकि जीवन में चुनौतियां भी आती हैं, खासकर शनि के प्रभाव के कारण, लेकिन ये लोग धैर्य से हर मुश्किल को पार कर लेते हैं। करियर में धीरे-धीरे लेकिन स्थायी सफलता पाना इनकी खासियत होती है। व्यापार में भी ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मंगलवार और शनिवार को पूजा-पाठ करना इनके लिए शुभ माना जाता है।