6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nakshatra Gochar April 2026 : 6 अप्रैल 2026 नक्षत्र गोचर: शुक्र-मंगल बदलाव से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन और सफलता

Nakshatra Gochar April 2026, Shukra Mangal Nakshatra Gochar 2026 : 6 अप्रैल 2026 को शुक्र भरणी और मंगल उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जानें मेष, मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसे खुलेंगे सफलता और धन के नए रास्ते।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Apr 06, 2026

Nakshatra Gochar April 2026

Nakshatra Gochar April 2026 : 6 अप्रैल 2026 नक्षत्र गोचर का प्रभाव (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Nakshatra Gochar April 2026 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर जितना महत्वपूर्ण होता है, उतना ही असर नक्षत्र परिवर्तन भी डालता है। 6 अप्रैल 2026 को (Shukra Mangal Nakshatra Gochar 2026) शुक्र और मंगल दोनों ही अपने नक्षत्र बदलने जा रहे हैं, जिससे एक खास राजयोग जैसी स्थिति बनेगी। यह बदलाव खासतौर पर करियर, धन और पारिवारिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा।

इस दिन सुबह 1:04 बजे शुक्र भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और रात 10:04 बजे मंगल उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेगा। इस बड़े परिवर्तन का सीधा लाभ 4 राशियों को मिलने वाला है, जिनकी किस्मत अचानक चमक सकती है और लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं।

इन चार राशियां की किस्मत पलटेगी

1. मेष (ARIES):

    आपको तरक्की के नए मौके मिलेंगे। बहुत दिनों से अटका हुआ प्रमोशन मिल सकता है या रुके पैसों की वापसी हो सकती है। नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? 6 अप्रैल के बाद का वक्त बिल्कुल सही है। मंगलवार को हनुमान की पूजा करने से लाभ मिलेगा और शुक्रवार को पानी में गुलाब जल डालकर नहाने से शुक्र देब मजबूत होंगे।

    2. मिथुन (GEMINI):

      आपके लिए यह समय आर्थिक मजबूती लाता है। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में निवेश से तगड़ा मुनाफा हो सकता है। घर में सुख-शांति रहेगी, पार्टनर पूरा साथ देगा। बस अपना प्लान्स सीक्रेट रखें, कामयाबी जरूर मिलेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शुक्र देव को खुस करने के लिए उपाय करें।

      3 सिंह (LEO):

        समाज में आपकी साख बढ़ेगी। सरकारी या पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। अधूरे काम पूरे होंगे, संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है। विदेश के नौकरी का पैगाम आ सकता है। मंगल वर से संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें।

        4. वृश्चिक (SCORPIO):

          परेशानियां दूर होंगी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी, नई एनर्जी आएगी। विदेश से जुड़े काम वाले बड़ी डील पा सकते हैं। भाग्य मजबूत है किसी भी नए काम में हाथ डालेंगे तो काम बनेगा ही। आप पर हनुमान जी की कृपा बन रही है।

          बाकी राशियों (वृष, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ, मीन) इनके लिए मिला-जुला वक्त रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल जरूरी है। फैसले लेते समय बुजुर्गों से सलाह लें।

          उपाय? बस गाय को गुड़-रोटी खिलाएं, हनुमान चालीसा पढ़ें, जरूरतमंदों को अपनी हैसियत के मुताबिक दान दें।

          अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।