
Mesh saptahik Rashifal 16 to 22 March 2025 : रविवार से शुरू हो रहे नए सप्ताह में मेष राशि वालों के लिए शुभ संकेत मिल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति मेष राशि वालों के पक्ष में बन रही है। धन-लाभ के साथ करियर में भी उन्नति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, और लव लाइफ में भी रोमांस और विश्वास बढ़ेगा। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं कैसा रहेगा यह सप्ताह।
मेष साप्ताहिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवन 16 से 22 मार्च के अनुसार नया सप्ताह मेष राशि वालों के लिए शुभता और लाभ के योग बना रहा है। सप्ताह के मध्य तक करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पहले के मुकाबले दूसरा भाग ज्यादा शुभता लिए हुए है।
इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा का योग बनेगा। यात्रा सुखद और लाभप्रद होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरे होने पर आपको हर्ष का अनुभव होगा। पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सुलह-समझौते से बड़े मसले हल होने पर आप राहत की सांस लेंगे।
वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा। सप्ताह के आखिरी भाग में बाजार में आई तेजी का लाभ मिलेगा।
पूरा सप्ताह मित्रों, शुभचिंतकों और परिजनों के साथ हंसी-खुशी में बीतेगा। पहले भाग का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। रिश्ते-नातों में मधुरता बनी रहेगी, अगले 7 दिन लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। शिवाष्टकं का पाठ करें।
जिन लोगों को पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें इस सप्ताह के आखिरी दिनों में खास सावधानी बरतनी होगी। सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार लें, जिसमें प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट सही मात्रा में हों। कान और आंखों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। कुछ बच्चों को गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है, जबकि महिलाओं को स्त्री रोग से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपना ख्याल रखें और जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह लें।