Mithun Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2025 : मिथुन राशि वालों के लिए नया सप्ताह करियर, धन और प्रेम में में सफलता लेकर आ रहा है। अगले 7 दिन मिथुन राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और मनचाही सफलता दिलाने वाले होंगे। डॉ. अनीष व्यास से जानिए मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल।
Mithun Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2025 : रविवार से शुरू होम वाले सप्ताह में ज्योतिष डॉ. अनीष व्यास ने मिथुन राशि वालों के लिए करियर, धन और प्रेम के मामले में बहुत ही शुभ बताया है। इस सप्ताह भाग्य देगा मिथुन राशि वालों का पूरा साथ देगा। आर्थिक और करियर ग्रोथ के योग बन रहे हैं। अगले सात दिन मिथुन राशि वालों को मनचाही सफलता दिलाने वाले होंगे।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कोई पुराना अधूरा कार्य पूरा हो सकता है, जिससे मन में संतोष रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की सराहना होगी।
अगर आप नौकरी में बदलाव के इच्छुक हैं तो इस सप्ताह कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह नए अनुबंध और आर्थिक वृद्धि का संकेत दे रहा है। सप्ताह के अंत में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी।
पारिवारिक वातावरण इस सप्ताह सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा और घरेलू मामलों में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
प्रेम संबंधों की बात करें तो यह सप्ताह रिश्तों में और अधिक गहराई लाएगा। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और आपसी समझ बढ़ेगी। विवाहित जातकों के लिए भी यह समय खुशहाल रहने वाला है।
सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। हालांकि, खान-पान का विशेष ध्यान रखें और नियमित दिनचर्या अपनाएं। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें।
इस सप्ताह आपको भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और बाधाएं दूर होंगी।
शुभ रंग: हरा और पीला शुभ अंक: 5 और 7 शुभ दिन: बुधवार और शुक्रवार