राशिफल

Monthly Horoscope 2021: नवंबर 2021 में इन 5 राशिवालों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना?

November 2021 Lucky Zodiac Sign कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए 2021 अक्टूबर का महीना?

5 min read
Oct 30, 2021
Masik Rashifal November 2021

ग्रहों में हो रहे लगातार परिवर्तन हर पल आपकी जिंदगी में बदलाव लाते रहते हैं। इन्हीं स्थितियों के चलते हमारा हर दिन एक जैसा नहीं होता है। इसी के कारण हर सप्ताह के साथ ही हर माह में भी ये अंतर साफ देखने को मिलता है।

जहां कई बार तो अचानक ही बिगड़ा हुआ काम बन जाता है, तो वहीं कई बार हमें बिना ज्ञान हुए ही हुआ काम भी हाथों से निकल जाता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इन सभी स्थितियों का कारण ग्रह और उनमें होने वाले बदलाव ही हैं।

ज्योतिष के जानकार एलके उपाध्याय द्वारा की गई ग्रहों की गणना के अनुसार नवंबर 2021 में जहां कुछ राशिवालों का भाग्य चमकता हुुआ दिख रहा है, तो वहीं कुछ के जीवन में दिक्कतें पेश आती हुई दिख रहीं हैं। तो आइये जानते हैं सभी 12 राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2021-

1. मेष राशि: यह माह आपके लिए काफी खुशनुमा रहने की उम्मीद है। ये महीना आपकी आय के स्त्रोत को बढ़ाने वाला साबित होने के साथ ही धनागमन के नए मार्ग खोलेगा। इस दौरान कॅरियर में तरक्की के योग के साथ ही पदोन्नति की प्रबल संभावना है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में मिलने जा रही नई जिम्मेदारी से आपको भविष्य में लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।

वहीं कार्यस्थल पर इस दौरान आपके अच्छे संबंधों का आपको नौकरी में फायदा होगा। आपमें से कुछ जातकों के लिए यह समय संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहने के साथ ही नौकरी में साथियों से सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।

2. वृषभ राशि: भाग्य का साथ मिलने के चलते कॅरियर की दृष्टि से आपके लिए ये महीना अच्छा रहेगा। इस दौरान जहां आपके अटके कार्य तेजी से पूरे होंगे, वहीं नए लाभ के अवसर भी प्राप्त होने की संभावना है। इस दौरान जहां व्यापार धीरे-धीरे बढ़ेगा, वहीं आपमें से कुछ को नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सेहत का ध्यान रखना होगा।नौकरी की तलाश करने वालों के लिए ये समय कुछ खास ला सकता है। इस समय मन प्रसन्न रहने के साथ ही शासन-प्रशासन का सहयोग भी आपको मिलेगा। समय पर कार्य पूरे से आपका आत्मबल बढ़ेगा। वहीं आपके काम की प्रशंसा इस समय बॉस भी कर सकते हैं।

3. मिथुन राशि: धन आगमन के नए मार्ग खुलने से आर्थिक मामलों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं सहित व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि के बीच कार्यक्षेत्र में आपको प्रयासों के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

आमदनी के साथ ही कुछ अतिरिक्त खर्च की भी संभावना है।निवेश की योजना के बीच इस समय पदोन्नति की भी संभावना है। लंबे समय से नौकरी तलाश रहे जातकों को इस महीने फायदा हो सकता है। वहीं नौकरी में बदलाव के लिए भी यह समय अनुकूल है।

4. कर्क राशि : यह माह आपके लिए परेशानी लाता दिख रहा है। नौकरी में प्रभाव कम होने के साथ ही व्यापार में सफलता मिलने में भी दिक्कते आने की संभावना हैं। पिता के स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। इस दौरान अनुकूल वातावरण महसूस नहीं होने के बावजूद पुराने मित्र से मिलना फायदेमंद रहेगा।

5. सिंह राशि: ये महीना आर्थिक मामलों में आपके लिए अच्छा रहता दिख रहा है। ऐसे में आय के स्त्रोत बढ़ने के साथ ही धनागमन भी होता रहेगा। यह व्यापार में सफलता का समय है। वही पूर्व में की गई मेहनत का फल इस माह मिलने के अलावा रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए ये माह अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य में भी सुधार के बीच ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है।

इस दौरान किए गए किसी निवेश से आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी वालों को इस समय कार्यस्थल में सम्मान की प्राप्ति संभव है। उचित रहेगा कि इस दौरान किसी अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।

6. कन्या राशि: इस माह आपको जहां नौकरी में साथियों का सहयोग मिलेगा। वहीं किसी खास दोस्त की मदद से कुछ नए रास्ते भी खुलेंगे। जीवनसाथी के लिए ये समय उन्नति वाला रहने के साथ ही आपका व्यापार भी ठीक-ठीक रहेगा। तीर्थयात्रा के योग के बीच इस दौरान कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ ही संभावना है। संतान से परेशानी आने के अलावा इस समय आप अपने आसपास के माहौल में कुछ अजीब-सा महसूस करेंगे।

7. तुला राशि: यह माह मिश्रित फल देने वाला रहने की संभावना है। नौकरी में अच्छा समय रहने के साथ ही संतान के मांगलिक कार्य होने के योग भी बनते दिख रहे हैं। इस समय किसी राजनीतिक पार्टी से भी कोई प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार ठीक-ठीक रहने के साथ ही कृषि क्षेत्र से मध्यम लाभ होगा। परिवार में विशेषकर भाई से मनमुटाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।

8. वृश्चिक राशि: इस माह भूमि संबंधी लाभ की संभावना है। नौकरी में साथियों के सहयोग का साथ ही व्यापार में मध्यम लाभ होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने के अलावा पिता से भी आर्थिक सहायता प्राप्त होने की उम्मीद है। कृषि क्षेत्र में किसी के सहयोग से बढ़ोतरी होगी। पत्नी से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

IMAGE CREDIT: patrika

9. धनु राशि: पद-प्रतिष्ठा में यह माह इजाफा करने वाला रहेगा। इस दौरान किसी संस्था से सम्मान प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में उतार-चढ़ाव के बीच कृषि क्षेत्र में इस समय सफलता हासिल होगी। रिश्तेदार से व्यापार में साझेदारी के योग के बीच ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को साथियों से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। घर में अशांति का वातावरण निर्मित न होने दें।

10. मकर राशि : यह माह व्यापार के लिए ठीक-ठीक रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की उन्नति के रास्ते खुलेंगे।पारिवारिक कष्ट रहने की संभावना है। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। मामा पक्ष से सहयोग के बावजूद मानसिक तनाव भी होगा। भाई के घर आर्थिक तंगी रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।

11. कुंभ राशि : इस दौरान आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। व्यापार में धीरे-धीरे लाभ के मौको में बढत्रौतरी के बीच समाज में जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात नए रास्ते खोलने वाली सिद्ध होगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। संतान के रोजगार प्राप्ति के बीच किसी रिश्तेदार से दिक्कत पेश आएगी।

12. मीन राशि : इस माह किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी या सरकार से सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी में उन्नति की संभावना है। इस समय व्यापार में उतार-चढ़ाव के बीच कृषि क्षेत्र में परेशानी आ सकती है। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता प्राप्त होने की संभावना है।माता के स्वास्थ्य में सुधार की संभावना के बीच पिता के स्वास्थ्य को लेकर खास ध्यान रखना होगा।

Also Read
View All