राशिफल

New Year 2023: नए साल में इन राशियों पर राहु की ‘टेढ़ी’ नजर, रखनी होगी सावधानी

New Year 2023 आने वाला है, आप जश्न की तैयारी में होंगे। लेकिन इन राशियों के लोग जान लें की इस साल उनकी राशि पर राहु का क्या प्रभाव होगा (Rahu effect on zodiac signs), तो यह आपको कई मुश्किलों से बचा सकता है।

2 min read
Dec 20, 2022
नए साल 2023 में राहु का प्रभाव

भोपाल. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राहु हमेशा उल्टी चाल (वक्री) चलता है। इसकी गति भी शनि के बाद सबसे धीमी मानी जाती है, यही वजह है कि यह लगभग डेढ़ वर्ष में राशि परिवर्तन करता है। यह फिलहाल 30 अक्टूबर 2023 तक मेष राशि में रहेगा, इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस तरह नव वर्ष 2023 में (New Year 2023) राहु की जो स्थिति रहने वाली है, उसका असर इन राशियों पर रहेगा। यानी की राहु की टेढ़ी नजर से इन राशियों के जातक प्रभावित होंगे, जिन्हें सतर्क रहने की जरूरत होगी।


मेषः राहु के प्रभाव से इस साल मेष राशि के जातक कई बार भ्रम में पड़ सकते हैं। हर कार्य में जल्दबाजी दिखाना, आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। राहु के प्रभाव से आप पर बड़ी साजिशों का खतरा मंडराएगा, जिसमें आप फंस भी सकते हैं। घर में तो आपसे विवाद की आशंका रहेगी ही, बाहर वालों से भी आप उलझ सकते हैं। इस साल आपको सतर्क रहने की जरूरत रहेगी।


तुलाः राहु का दुष्प्रभाव तुला राशि के जातक पर भी नजर आ सकता है। इस साल इस राशि के जातक व्यापारिक मामलों में निरंकुश हो सकते हैं। बिना सोचे-समझे फैसला लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस साल लोगों के साथ आपके मनमुटाव की आशंका बनी रहेगी, बिजनेस पार्टनर से व्यवहार में सतर्कता बरतने में भलाई है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहयोगियों को लेकर सचेत रहना होगा, वर्ना विवाद बढ़ेंगे।


मकरः राहु साल 2023 में मकर राशि के जातकों के जीवन में उथलपुथल मचाएगा। पारिवारिक संबंधों को संभालने के लिए आपको काफी प्रयास करने की जरूरत पड़ेगी। राहु के प्रभाव से दांपत्य जीवन और घर के माहौल में तनाव आ सकता है। इसमें आपका धैर्य ही काम आएगा, शांति से सभी बातों को समझने की कोशिश करनी होगी।


मीनः इस साल राहु आप में धन की चाहत बढ़ाकर परिवार से दूर कर सकता है। धन तो आपको मिलेगा, लेकिन परिवार में सामंजस्य बिठाना मुश्किल हो सकता है। वहीं असंतुलित भोजन और खानपान सेहत को प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहेंगे तो बढ़िया है।

Updated on:
20 Dec 2022 12:18 pm
Published on:
20 Dec 2022 12:17 pm
Also Read
View All