30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shukra Gochar 2022: शुक्र गोचर इन पर भारी, 29 दिसंबर को मकर राशि में करेंगे प्रवेश

शुक्र 29 दिसंबर को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। साल का यह आखिरी शुक्र गोचर कई राशि के जातकों के लिए अनुकूल नहीं है। पढ़िये क्या कहते हैं ज्योतिषी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 20 Dec 2022, 11:09 AM IST

shukra-xcf.jpg

शुक्र गोचर मकर राशि में

भोपाल. शुक्र का इस साल का आखिरी गोचर 29 दिसंबर को होने वाला है। इस तारीख को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जहां शनिदेव पहले से हैं। शुक्र सुख प्रदाता ग्रह माने जाते हैं, लेकिन इनका नया राशि परिवर्तन कुछ राशियों के जातकों के लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आइये इसके बारे में जानते हैं।


कन्या राशिः ज्योतिषियों का कहना है कि शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करने से कन्या राशि पर भी असर पड़ता नजर आ रहा है। इससे कन्या राशि के जातकों को कुछ मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इस परिवर्तन के चलते विरोधियों की ओर से आपके खिलाफ बनाई गई योजना सफल होने की संभावना बढ़ गई है।

तुला राशिः इस वर्ष का आखिरी शुक्र गोचर तुला राशि के जातकों के लिए भी ठीक नहीं है, खास तौर से खरीदारी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। इस अवधि में अज्ञात स्रोत से खरीदारी नुकसानदायक हो सकता है। इस दौरान खरीदे गए सामान के बेकार होने की आशंका है, यह न तो काम आएगा और न मन को सुकून देगा। इसलिए अज्ञात स्रोत से खरीदारी में ही भलाई है।

ये भी पढ़ेंः Aaj ka rashifal: वृष राशि जातक के लिए टकराव अच्छा नहीं, जानें कैसा रहेगा दूसरों का दिन


मकर राशिः शुक्र का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए उम्मीदों वाला नहीं है। भाई बहन के साथ रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि समय के साथ इनमें फिर सुधार आने की पूरी संभावना है। इनसे लेनदेन को लेकर कहासुनी होने की आशंका है, इसलिए कोई भी बात धैर्य और संयम से कहें, इसी में भलाई है। साथ ही उनसे बातचीत कर मिल बैठकर समस्या का हल निकालें।


मीन राशिः शुक्र गोचर मीन राशि के जातकों के लिए चुनौती लाएगा, कई परिणाम आपके मन मुताबिक नहीं होंगे। स्वास्थ्य भी प्रतिकूल हो सकता है। पेट से जुड़े रोग आपके लिए चिंता का कारण बन सकते हैं और लाभ अर्जित करने का मौका चूक सकते हैं।