November Monthly Horoscope 2024: नवंबर के महीने में आपका करियर कैसा रहेगा, भाग्य साथ देगा या नहीं, इन सभी सवाल के जवाब जानने के लिए पढ़ें नवंबर मासिक राशिफल तुला से मीन (Masik rashifal tula to meen)
November Monthly Horoscope 2024: नया महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बड़ा महत्वपूर्ण है, 7 नवंबर को शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे तो 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में सूर्य राशि परिवर्तन होगा। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। इसके चलते विशेष रूप इन 5 राशियों के लोग प्रभावित होंगे। इसके चलते इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। आइये जानते हैं किस राशि के व्यक्ति के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय (Masik rashifal tula to meen)
करियर और आर्थिक जीवनः तुला मासिक राशिफल नवंबर के अनुसार नए महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस महीने तुला राशि वालों की वेतनवृद्धि हो सकती है। टॉन्सपोर्ट और आयात-निर्यात के व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। नवंबर में तुला राशि वालों से बॉस प्रसन्न रहेंगे।
7 नवम्बर को शुक्र के धनु राशि परिवर्तन से आपको अचानक उच्च पद मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। आपको छोटी-छोटी यात्राओं से लाभ होगा। आत्मविश्वास के बल पर कठिन लक्ष्यों को पा लेंगे। कीमती वस्तुओं को खरीदने का विचार बनाएंगे। चौथा सप्ताह कारोबार के लिए शानदार है। कार्यक्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने को लेकर लालायित रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी आपको अपमानित करने का प्रयास करेंगे। आलस्य को खुद पर हावी न होने दें।
पारिवारिक जीवनः नए महीने में अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। नवंबर में तुला राशि वालों को विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। शंकालु प्रवृत्ति रिश्ते प्रभावित करेगी। सरकारी काम बिना किसी कारण अटक सकते हैं। तीसरा सप्ताह वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा नहीं है।
स्वास्थ्य जीवनः मौसम परिवर्तन के कारण वायरल की शिकायत हो सकती है।
करियर और आर्थिक जीवनः वृश्चिक मासिक राशिफल नवंबर के अनुसार पैतृक व्यापार के विस्तार के लिए काम करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में आ सकते हैं। व्यवहारिक दृष्टिकोण रखने से व्यापार में धन लाभ होगा। इंश्योरेंस से जुड़े निवेश में आपको उत्तम लाभ मिलेगा।
विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके नए दोस्त बन सकते हैं। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन कर रहे हैं तो इस माह सफलता मिल सकती है। इस महीने बचत में कमी आ सकती है। रियल एस्टेट कारोबारियों को बड़ा निवेश करने से पहले सोच विचार करने की जरूरत है।
पारिवारिक जीवनः जीवनसाथी से आपका रिश्ता मजबूत होगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा। महीने का उत्तरार्ध आपके लिए काफी शुभ रहेगा। हालांकि नवंबर की शुरुआत में आप पारिवारिक परेशानियों से घिरे रहेंगे। वृश्चिक राशि वाले इष्ट मित्रों से अपने विचारों को छिपाने का प्रयास न करें। ससुराल पक्ष से जुड़ें लोगों की चिंता होगी। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद अवश्य लें।
स्वास्थ्य जीवनः अस्थमा और फेफड़े के रोगियों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस महीने आप अपनी सक्रियता को कम न होने दें। इस महीने बीमारियों पर आपको धन खर्च करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः धनु मासिक राशिफल नवंबर के अनुसार इस महीने की शुरुआत में धनु राशि वालों को अच्छा समाचार मिल सकता है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में बढ़ सकती है। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे. बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे।
तीसरे और अंतिम सप्ताह में बिजनेस में लाभ की स्थितियां बनेंगी। हालांकि पहले और अंतिम सप्ताह में आप धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आकस्मिक खर्च की आशंका है। उधार दिया धन आपके गले की फांस बन सकती है। विलास के प्रति मन में विरक्ति हो सकती है। अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें। आपके ऊपर झूठे आरोप लग सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः इस महीने धनु राशि वालों के व्यवहार और आचरण की सौम्यता से लोग प्रभावित होंगे। शौक पूरा करने के लिए नवंबर शुभ है। युवा अपने प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। झगड़े और विवादों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य जीवनः नवंबर में धनु राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। डायबिटीज और लीवर के रोगियों को सेहत का ध्यान रखना चाहिये। मौसमी बीमारियां गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।
करियर और आर्थिक जीवनः मकर मासिक राशिफल के अनुसार नवंबर में रूका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए शुरुआती दो सप्ताह बेहद शुभ है। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। शेयर बाजार में हुए पिछले नुकसान की भरपाई कर लेंगे। इस माह आप अपनी योजनाओं को लेकर काफी आक्रामक रहेंगे। पुराने खर्चों में कटौती करने का विचार बना सकते हैं। इस महीने सहकर्मियों से विवाद हो सकता है।
पारिवारिक जीवनः नवंबर शुरुआती भाग में मकर राशि वाले मनोरंजन कार्यों में समय बिताएंगे। नए महीने में पारिवारिक कलह से छुटकारा मिल सकता है। संतान को करियर में महत्वपूर्ण मौके मिलने के योग बन रहे हैं। महीने का पहला और पांचवा सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहेगा। हालांकि पिता के साथ वैचारिक तनाव उभरेगा, लेकिन अपनी मर्यादा का ध्यान रखें। अत्यधिक लालच में निर्णय न लें।
आपके गुस्से के कारण जीवनसाथी से संबंध प्रभावित होंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में कुछ बाधा आ सकती है। आकस्मिक यात्राओं पर जाने से बचें। ऐसे कार्यों से बचें जिसका आपको अनुभव न हो। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। महीने के चौथे सप्ताह में आप परिवार को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवनः नए महीने में इंफेक्शन और सीने में जलन की शिकायत हो सकती है।
करियर और आर्थिक जीवनः नवंबर मासिक राशिफल कुंभ राशि के अनुसार इस महीने की शुरुआत कुंभ राशि वालों के लिए अच्छी रहेगी। इस महीने आपको जॉब में उत्तम परिणाम मिलेंगे। नए काम को लेकर क्रिएटिव आइडिया मन में आएंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपको अपनी स्वाभाविक कला और योग्यता के लिए अवश्य समय निकालना चाहिए।
इस माह कार्यक्षेत्र में काम का दबाव काफी होने के बाद भी आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। व्यापार में आपको मोटी कमाई हो सकती है। धन हानि होने के योग बन रहे हैं, बिजनेस पार्टनर्स पर ज्यादा विश्वास न करें। महीने के मध्य में आपके प्रभुत्व और अधिकारों में कमी आ सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। चौथे और पांचवें सप्ताहों में नए काम की शुरुआत करना उचित नहीं है।
पारिवारिक जीवनः नवंबर में कुंभ राशि के संतानहीन दंपतियों को खुशखबरी मिल सकती है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा। यदि कोई मामला अटका हुआ है, तो उसको लेकर कोई लापरवाही न करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में समस्या आ सकती है। ननिहाल पक्ष में कुछ परेशानियां आएंगी। अपना चरित्र सदैव अच्छा रखें।
स्वास्थ्य जीवनः जोड़ों के दर्द और रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः नवंबर मासिक राशिफल के अनुसार संपत्ति क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। प्रोफेशनल मामलों को लेकर काफी सक्रिय रहने वाले हैं। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों की एकाग्रता और स्मरणशक्ति में वृद्धि होगी। टेक्सटाइल और आभूषणों के व्यापार में बड़ी तरक्की हो सकती है।
महीने का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ रहेगा। फाइनेंस को लेकर यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। 16 नवम्बर को सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद जॉब में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। हालांकि महीने की शुरुआत में राजनीति से जुड़े लोगों को समझदारी से काम करना पड़ेगा। मीन राशि वालों की कोई महंगी वस्तु नवंबर में गुम हो सकती है। आय के साथ आपके खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी।
पारिवारिक जीवनः इस माह आपकी बहुत सी मानसिक परेशानियों का अंत हो जाएगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी काफी मदद करेगा।
स्वास्थ्य जीवनः आंखों के रोग उभर कर सामने आ सकते हैं। माह के तीसरे सप्ताह में परिवार की सुरक्षा को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। अहंकारी व्यवहार के कारण लोग आपकी निंदा कर सकते हैं।
बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने परिवार पर न पड़ने दें। 26 नवम्बर के बाद मित्रों से झगड़ा हो सकता है। नए संबंधों को लेकर थोड़े सावधान रहें। इसीलिये अपना व्यवहार शांत रखें।