राशिफल

इन तारीखों में जन्में लोग होते हैं सबसे बुद्धिमान, जिंदगी भर पाते हैं मां लक्ष्मी की कृपा

पत्रिका.कॉम के इस लेख में एस्ट्रोलॉजिस्ट, न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता आपको बता रही हैं आखिर कौन सा है यह भाग्यशाली नंबर...
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2023, 4:50 PM IST
numerology.jpg
कई खूबियों से लबरेज़ होते हैं मूलांक 2 के जातक, जानें इनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अंक ज्योतिष में भी व्यक्ति के स्वभाव, उसकी कमियों और खूबियों को आसानी से जाना जा सकता है। इसी आधार पर अंक ज्योतिष में एक अंक ऐसा है, जो बताता है कि इस मूलांक या नंबर वाले लोग सबसे ज्यादा बुद्धिमान माने जाते हैं। यही नहीं ये लोग अपनी बुद्धि के दम पर ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बनते हैं, लोग इन पर भरोसा करते हैं। इसीलिए ये लोग सम्मान भी बहुत पाते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में एस्ट्रोलॉजिस्ट, न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता आपको बता रही हैं आखिर कौन सा है यह भाग्यशाली नंबर...

इस मूलांक के लोग बुद्धि के दम पर पाते हैं ऊंचा मुकाम
न्यूमेरोलॉजी के मुताबिक मूलांक 5 वाले लोग जन्म से ही बेहद बुद्धिमान होते हैं। मूलांक 5 में वे लोग आते हैं, जो किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे हैं। ये लोग अपनी बुद्धि के बल पर ही खूब पैसा कमाते हैं। इन लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। इतना ही नहीं अपनी बुद्धि और योग्यता के कारण ये लोग खूब सम्मान पाते हैं। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करते हैं। जिंदगी में चुनौतियों को स्वीकार करके आगे बढऩा इनके शौक में शामिल होता है।

इन पर जिंदगी भर रहती है मां लक्ष्मी की कृपा
मूलांक 5 वाले लोग बुद्धिमान होने के साथ-साथ पैसे के मामले में भी बहुत लकी माने जाते हैं। इस मूलांक वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा जिंदगी भर बनी रहती है। माना जाता हे कि इन लोगों पर जिंदगी भर पैसों की बारिश होती रहती है। ये लोग आमतौर पर बड़े कारोबारी होते हैं, लेकिन नौकरी में भी हों तो भी ये लोग ऊंचा पद पाते हैं।

भीड़ में मिलती है अलग पहचान
इनका आकर्षक व्यक्तित्व होने के कारण ये लोग भीड़ में अलग ही पहचान रखते हैं। ये लोग हमेशा खुशमिजाज रहने वाले और बातूनी स्वभाव के होते हैं। दुख या उदासी इनके चेहरे पर शायद ही देखने को मिलती है। लेकिन लव लाइफ में इन्हें अक्सर उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है।

Updated on:
15 Feb 2023, 4:50 PM IST
Published on: