Parivartini Ekadashi 2025: आज, 3 सितम्बर 2025 को चन्द्रमा धनु राशि में है और सुबह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र तथा दिन में भी पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो ज्योतिषीय दृष्टिकोण से कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद ही खास और लाभकारी रहने वाला है।
Parivartini Ekadashi 2025: एकादशी का पावन दिन हिन्दू धर्म में एक अत्यंत ही शुभ और फलदायक माना जाता है। जब भी यह तिथि आती है, तो ग्रह-नक्षत्र का विशेष संयोग बनता है और इसका प्रभाव और भी अधिक हो जाता है।आज, 3 सितम्बर 2025 को चन्द्रमा धनु राशि में है और सुबह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र तथा दिन में भी पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो ज्योतिषीय दृष्टिकोण से कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद ही खास और लाभकारी रहने वाला है।आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से कि किन-किन राशियों के लिए यह संयोग शुभ संकेत दे रहा है और उनके जीवन में क्या सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं।
आज चंद्रमा आपके भाग्य स्थान में है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। सुबह धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक रुचि में समय बीतेगा। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों को सफलता के संकेत हैं। विदेश से जुड़े कामों में लाभ होगा। शाम के बाद लंबी योजनाएं शुरू करने और कार्यक्षेत्र में सराहना पाने का अच्छा समय है।
आज चंद्रमा आपके सातवें भाव में है। दिन की शुरुआत रिश्तों में मिठास और उत्साह लाएगी। विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में समझ और सहयोग बढ़ेगा, वहीं अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है। बिजनेस करने वालों के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट और पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं। शाम तक रिश्तों में स्थिरता और भरोसा और मजबूत होगा।
आज चंद्रमा आपके छठे भाव में है। दिन की शुरुआत प्रतियोगिता और कामकाज में जीत दिलाने वाली होगी। ऑफिस में आपकी मेहनत और अनुशासन की तारीफ होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। हालांकि, स्वास्थ्य की अनदेखी न करें और अपनी दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें। शाम का समय स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
चंद्रमा आज आपके पांचवें भाव में है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पढ़ाई और कला से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। शाम का समय नई योजनाओं को आगे बढ़ाने और करियर में स्थिरता लाने के लिए उत्तम रहेगा।
आज चंद्रमा आपके चौथे भाव में है। सुबह का समय घर-परिवार में खुशियां और उत्साह लेकर आएगा। संपत्ति या वाहन से जुड़े कामों में सफलता मिलने की संभावना है। शाम के बाद घर का माहौल और अधिक सुखद रहेगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
चंद्रमा आज आपके तीसरे भाव में है। भाई-बहनों का सहयोग और साहस आपके कामों को आगे बढ़ाएगा। छोटी यात्राएं आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। शाम का समय आपके प्रयासों को स्थिरता और सफलता की ओर ले जाएगा।
आज चंद्रमा आपके दूसरे भाव में है। सुबह का समय आर्थिक लाभ और पारिवारिक सहयोग लेकर आएगा। आपकी वाणी में मिठास होगी और लोग प्रभावित होंगे। शाम तक निवेश संबंधी कार्यों में फायदा मिल सकता है।
आज परिवर्तिनी एकादशी पर चंद्रमा आपके लग्न भाव में है। आत्मविश्वास से भरपूर दिन रहेगा। सुबह का समय नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल है। शाम के बाद लिए गए निर्णय लंबे समय तक सफलता दिलाएंगे।
आज चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव में है। नए मित्र बन सकते हैं और आय के स्रोत खुल सकते हैं। शाम तक दीर्घकालिक लाभ और रिश्तों में मजबूती की संभावना है।
आज चंद्रमा आपके दसवें भाव में है। सुबह का समय करियर में नए अवसर लेकर आएगा। शाम के बाद आपकी मेहनत दीर्घकालिक सफलता में बदलेगी। कार्यक्षेत्र में यश और पहचान मिलेगी।
आज का दिन वृषभ और मकर राशि के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। धैर्य और संतुलन बनाए रखें, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।