Rashifal June 2025 Tarot Card: मासिक टैरो राशिफल से आप जान सकते हैं आने वाला समय आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसके लिए पूढ़ें जून टैरो राशिफल तुला से मीन, इसे आपके लिए प्रस्तुत कर रहीं हैं मशहूर टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा (monthly tarot horoscope libra to pisces)
Monthly Tarot Horoscope Libra To Pisces: नए महीने में कई राशि के लोगों के सितारे बुलंद हैं। इन्हें अगले 30 दिन इन्हें हर क्षेत्र में सकारात्मक फल मिलेगा, फिर चाहे वह करियर हो, आर्थिक जीवन, या लवलाइफ, आपके लिए कैसा है आने वाला समय जानने के लिए पढ़ें जून मासिक राशिफल टैरो कार्ड से (Rashifal June 2025 Tarot Card)
तुला मासिक टैरो राशिफल जून 2025 के अनुसार तुला राशि के लोगों के लिए नया महीना बहुत ही शुभ साबित होगा। विशेष तौर पर यह महीना आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा।
मित्रों और पारिवारिक सदस्यों से भी संबंध मधुर रहेंगे। लव लाइफ के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। पति पत्नी के बीच के सभी मतभेद दूर होंगे। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपको कई शुभ अवसर इस महीने मिल सकते हैं।
आपको इस महीने कई मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। उपाय के तौर पर इस महीने कम से कम 4 बार जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं।
वृश्चिक मासिक टैरो राशिफल जून 2025 के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों के आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं आपके सामाजिक और व्यावहारिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। संतान से आपको शुभ परिणाम हासिल हो सकते हैं।
भाग्य में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।
इस महीने शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन वह आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। लेकिन आपको वाहन चलाते समय सचेत रहने की जरूरत है। बस इस महीने व्यापारियों को निर्णय जल्दबाजी से नहीं बल्कि सोच समझ कर लेने की जरूरत है। इस महीने आप किसी लाभप्रद यात्रा पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः
मासिक धनु टैरो राशिफल के अनुसार जून धनु राशि के लोगों के लिए मांगलिक कार्यों वाला और प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। व्यापारी वर्ग के लोगों के मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
इस महीने आप जो भी यात्रा करेंगे, वह आपके लिए लाभप्रद रहने वाली है। दांपत्य जीवन मध्यम रहने वाला है। आपको सलाह है कि अनावश्यक विवादों से बचें। वरना आप मानसिक रूप से काफी परेशान हो जाएंगे जिसका असर आपके कामकाज में दिखाई देने लगेगा। उपाय के तौर पर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ हर रविवार को करना आपके लिए शुभ फलकारी होगा।
मासिक मकर टैरो राशिफल जून 2025 के अनुसार मकर राशि के लोगों के लिए नया महीना बेहद शुभ फल देने वाला है। साथ ही स्वास्थ्य में भी आपके कोई विशेष उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। आपको अपने टारगेट को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
कोई अपरिचित व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आपको सलाह है की भावुक होकर कोई फैसला या काम न करें। इस महीने नए आर्थिक निवेश से आपको बचना चाहिए। उपाय के तौर हर मंगलवार को बंदरों को केले और फल खिलाने से स्थिति सुधरेगी।
ये भी पढ़ेंः
मासिक कुंभ टैरो राशिफल के अनुसार कुंभ राशि के लोगों के लिए जून का महीना मानसिक रूप से उत्तम रहेगा। इस महीने आपके दांपत्य जीवन में सुख रहेगा, साथ ही मनोरंजन के उद्देश्य से आप किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान की तरफ से आपको इस महीने कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए महीना उत्तम रहेगा। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। साथ ही कहीं अटका हुआ धन भी आपको वापस मिलेगा। उपाय तौर पर प्रत्येक शनिवार सरसों के तेल क्या दान करें।
ये भी पढ़ेंः
मासिक मीन टैरो राशिफल के अनुसार मीन राशि के लोगों के लिए जून का महीना बेहतरीन साबित होने वाला है। विद्यार्थियों को आशा के अनुसार ही फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। धन निवेश के मामले में नया महीना आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। अधिकारी वर्ग के लोगों को कोई विशेष सहयोग प्राप्त होगा, जिसके द्वारा महत्वपूर्ण कार्य आपके सिद्ध होते जाएंगे। उपाय के तौर पर हर बुधवार को भगवान गणेश जी को लड्डू और दूर्वा अर्पण करें।