
Monthly Tarot Horoscope June
Masik Tarot Card Horoscope: जून 2025 मासिक टैरो राशिफल संकेत कर रहा है कि नए महीने में 5 राशियों के लिए सुख समृद्धि और उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। टैरो राशिफल में जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (Monthly Tarot Rashifal June)
मेष मासिक टैरो राशिफल जून 2025 के अनुसार मेष राशि के लोगों को नए महीने में काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आप जितना हो सकता है, मेहनत करें, आपको परिणाम जरूर मिलेंगे। इस महीने पारिवारिक सुख समृद्धि उत्तम रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को रिसर्च पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छात्रों का समय सफलतादायक रहने वाला है। दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। आपको इस महीने रोजाना लाल चंदन का टीका लगाना चाहिए।
वृषभ मासिक टैरो राशिफल के अनुसार इस महीने आप लोगों को किसी भी तरह के डर में रहने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए महीने कमजोर दिखाई दे रहा है। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मामले में समय काफी अनुकूल रहने वाला है। आपके रूके हुए कार्य इस महीने पूरे होते जाएंगे। घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के लिए महीना शुभ साबित होगा। संतान पक्ष से आपको कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
मिथुन मासिक टैरो राशिफल जून 2025 के अनुसार मिथुन राशि के लोगों के लिए यहा महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस महीने आपको तनाव और चिंता के कारण कई अशुभ असर देखने को मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन मध्यम रहने वाला है।
लव लाइफ के मामले में भी महीना आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। आपके अपने पार्टनर से संबंध मजबूत और सफल होंगे। इस महीने व्यापार में उन्नति मिलने से आपको मनचाही सफलता मिलेगी। उपाय के तौर पर आपको हर गुरुवार के दिन सहस्त्रनाम का जप करना चाहिए।
जून मासिक कर्क टैरो राशिफल के अनुसार कर्क राशि के लोगों के लिए जून का महीना उत्साहवर्धक रहने वाला है। आपको इस महीने आशानुरूप सफलता प्राप्त नहीं हो पाएगी। धन संपत्ति के मामले में यह महीना सामान्य रहने वाला है। आपको सलाह है कि अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें और स्किन से संबंधित परेशानी हो सकती है।
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से आपको आज विशेष प्रेम और आदर प्राप्त होगा। हालांकि, आपका जीवनसाथी से अधिक वाद विवाद हो सकता है। आपको सलाह है कि अपनी वाणी का थोड़ा ख्याल रखें। उपाय के तौर पर हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें।
मासिक टैरो राशिफल सिंह जून 2025 के अनुसार सिंह राशि के लोगों के लिए जून का महीना मानसिक रूप से सुधार लेकर आने वाला है। इसके कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको कोई समस्या नहीं आएगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे।
आपको पैतृक संपत्ति से लाभ भी मिल सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए महीना उन्नति भरा रहे वाला है। आपको कार्यस्थल पर इस महीने अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने उपाय के तौर पर सप्त अनाज का दान करना शनिवार को लाभदायक रहेगा।
कन्या टैरो राशिफल जून के अनुसार कन्या राशि के लोगों के लिए जून महीने की शुरुआत बहुत ही सुखदायक रहने वाली है। लेकिन जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। आपको सलाह है कि अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए शुभ साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग के जातकों को सफलता मिलेगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को भी कई शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। उपाय के तौर पर मछलियों को दाना खिलाएं आपकी आर्थिक उन्नति होगी।
Published on:
27 May 2025 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
