राशिफल

Sagittarius Horoscope 2023: धनु राशि वालों के लिए नया साल ला सकता है खुशखबरी, जानें फायदा

Dhanu Rashifal 2023: अंग्रेजी कैलेंडर का नया साल चंद दिनों में ही शुरू हो रहा है। ज्योतिषियों से बातचीत के आधार पर हम बता रहे हैं कैसा रह सकता है आपके लिए वर्ष 2023। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2 min read
Dec 18, 2022
rashifal-xcf.jpg
राशिफल 2023

Sagittarius Horoscope 2023: उज्जैन के ज्योतिषियों का कहना है कि नया साल धनु राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा बीतने वाला है। यह साल आपके लिए बड़ी खुशखबरी दे सकता है। व्यवसाय हो या करियर या आर्थिक स्थिति किसी भी क्षेत्र में कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। सितंबर महीने में स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।

शिक्षा और करियरः धनु राशिफल 2023 के मुताबिक इस राशि के जातक इस साल शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम पाएंगे। फरवरी के मध्य से ही इसके परिणाम दिखने लग सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा, जो भी पाठ पढ़ेंगे वह अच्छे से समझ में आएगा और कंठस्थ होगा। हालांकि मन भी भ्रमित हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।


वर्ष की शुरुआत में धनु राशि में मंगल की स्थिति कार्यक्षेत्र में उन्नति कराएगा। आपके वरिष्ठ अधिकारी काम से खुश होंगे, तारीफ भी करेंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए इस साल प्रमोशन और वेतन वृद्धि का भी योग बन रहा है। इस साल अधूरे काम पूरे होंगे, यात्रा का भी योग बन रहा है।

व्यापार और आर्थिक स्थितिः ज्योतिषियों के मुताबिक धनु राशि के ऐसे जातक जो व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए यह साल मिलाजुला रह सकता है। जनवरी-फरवरी में व्यापार में बाधा आ सकती है, लेकिन इसके बाद स्थिति बदल जाएगी। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, पार्टनर और सहकर्मियों के सहयोग का योग बन रहा है। जून से सितंबर तक मेहनत के अनुसार फल मिलने की उम्मीद है। कुछ मामलों में असफलता का अनुभव हो सकता है।


धनु राशि वालों के लिए यह साल धन संबंधी मामले के लिए भी अनुकूल है। इस साल अनावश्यक खर्च पर आपको नियंत्रण करने की कोशिश करना होगा, वर्ना आर्थिक परेशानी से दो चार हो सकते हैं। विभिन्न माध्यमों से धन कमा सकने में सफल होंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, अवैध गतिविधियों से दूर रहने से मानसिक शांत प्रभावित हो सकती है।

स्वास्थ्य और संबंधः ज्योतिषियों का कहना है कि आपके लिए वर्ष 2023 स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव लाएगा। छोटी- मोटी परेशानियों को छोड़ दें तो यह साल जीवन में आनंद लाएगा। व्यस्त जीवन से समय निकालकर आराम की जरूरत होगी। वहीं संबंधों के लिए यह साल आपके लिए सामान्य रहेगा। पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। वे उग्र हो सकते हैं, भाई-बहन से इस राशि के जातक को सहयोग मिलने की उम्मीद है।

Updated on:
18 Dec 2022 02:25 pm
Published on:
18 Dec 2022 02:22 pm