
Saptahik Rashifal 2-8 November 2026: नए हफ्ते और नया महीने की पहली तारीख में राशियों के लिए नए अवसर, महत्वपूर्ण फैसलों और जीवन में बदलाव का संकेत लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीव कुमार शर्मा से 2 से 8 नवंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल और जानें आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना शुभ रहने वाला है।
यात्रा के योग बन रहे हैं। काम बहुत ज्यादा होने के कारण बेहतर होगा कि आप जिम्मेदारी दूसरों को भी दीजिए। उत्तम स्वास्थ्य और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जिसकी बदौलत व्यस्त दिनचर्या और खेलकूद में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। प्यार, देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे। प्रसन्न रहने के लिए आप जिसकी भी इच्छा करेंगे, वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी। अंतर्मन में जारी उथल-पुथल सुलझाने और परिवर्तन को जीवन में प्रवेश देने के लिए तैयार रहें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 होगा और शुभ रंग पिंक होगा।
आपको आर्थिक लाभ और पेशेवर स्थिरता मिलेगी। अच्छी सेहत और ऊर्जा के कारण आप व्यस्त शेड्यूल को आसानी से संभाल लेंगे। केंद्रित और मौन रहकर कार्य पूर्ण करेंगे। प्रसन्नता के माहौल में भीतरी और बाहरी संतुलन बनाए रखें। बच्चे, परिवार और दोस्तों के साथ सुखद समय बिताएंगे। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। दोस्तों और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और शुभ रंग सी ग्रीन है।
परिवार के साथ यात्रा आपको तरोताजा कर देगी। पेशेवर और प्रतिस्पर्धी स्थितियों में जीत की ओर बढ़ेंगे। पारिवारिक रिश्तों में सकारात्मकता बनी रहेगी। किसी भी तरह के तनाव को दूर करने के लिए सहज रवैया अपनाएं। किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होंगी। सप्ताह के अंत में सुखद समय बिताएंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1 है और शुभ रंग रॉयल ब्लू है।
रिश्ते आपसी समझ और प्रतिबद्धता से मजबूत होंगे। रिश्तों में सकारात्मक बदलाव और करियर में प्रगति के योग हैं। इस सप्ताह आपके जीवन में संतुलन और स्थिरता आने से पहले विचारों, योजनाओं और धन की स्थिति में थोड़े समय के लिए उतार-चढ़ाव आ सकता है। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। सही निर्णय लेने के लिए अंतर्मन की सुनें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 2 है और शुभ रंग ब्लू है।
इस सप्ताह आपके लिए नए आयाम और अवसरों के द्वार खुल जाएंगे। आप अपनी विशेषज्ञता से एक साथ दो बिजनेस प्रोजेक्ट्स संभाल सकते हैं। समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझनों को दूर करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 है और शुभ रंग समुद्री हरा है।
पारिवारिक विवाद के समय आप काफी सौम्य और दयालु बने रहेंगे। काम के क्षेत्र में नई शुरुआत करते समय आप उत्साह और युवा ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप बाहरी चीजों से जल्दी प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन उनमें गहराई की कमी हो सकती है। पेशेवर और व्यक्तिगत लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। धीरे-धीरे स्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। इस दौरान नए लोगों और संपर्कों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदायी और परिवर्तनकारी साबित होंगे। नए अवसरों और रिश्तों की तलाश में बड़े बदलाव के योग बनेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और शुभ रंग डार्क रेड है।
रिश्तेदारों को आपके ज्ञान की जरूरत पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत धीमी रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे गति पकड़ेगी। आप अपनी कुशलता से व्यावसायिक मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। किसी भी तरह के वायदे करने से पहले रुकें और सोचें। सामाजिक जीवन व्यस्त व थकाने वाला रहेगा। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी। भौतिक, रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। यह आंतरिक परिपक्वता और विकास का समय है।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1 है और शुभ रंग रस्टी रेड है।
बेहतर स्वास्थ्य आपको सक्रिय रखेगा। सामाजिक जीवन में आपकी काफी मांग रहेगी। बुजुर्ग रिश्तेदार या माता-पिता को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। प्रकृति के बीच समय बिताएंगे। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेंगी। आत्मविश्वास और आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 4 है और शुभ रंग फायरी ऑरेंज है।
काम और रिश्तों में नए अनुभवों का आनंद लेने के लिए तैयार रहेंगे। आप इस सप्ताह एक बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार हैं। ज्यादा गंभीर होने के बजाय खेल भावना अपना लें। शानदार विचारों और योजनाओं को बिना किसी विरोध या प्रतिस्पर्धा के साकार करने में सफल होंगे। आंतरिक शक्ति और ज्ञान आपको शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे। एक ही समय में दो परिस्थितियों के बीच स्वयं को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 10 है और शुभ रंग फायरी रेड है।
आप निर्णय लेने और भविष्य की नई धारा में जाने के लिए तैयार हैं। बेहतर होगा कि अंतरात्मा की सुनें और वही करें जो आपके लिए अच्छा है। निजी रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें, जो आपके कदम उठाने के संकल्प और निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे। घर या कार्यस्थल में परिवर्तन की स्थिति बनेगी।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और शुभ रंग सी ग्रीन है।
यात्रा और व्यापार के नए अवसर खुल रहे हैं। आप नए लोगों से मिलेंगे और अच्छे संबंध बनाएंगे। काम में आपकी कुशलता की सराहना होगी। आंतरिक संतुलन और एकाग्रता के लिए ध्यान करें। पुराने दोस्त के साथ यादों में खो जाएंगे। अपनी सोच का दायरा सीमित न रखें। लंबे समय से चले आ रहे उतार-चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग डार्क पिंक है।
अवसरों की ओर बढ़ने के लिए सतर्कता जरूरी है, क्योंकि चीजें तेजी से बदलेंगी। आपके लिए कुछ सुखद सरप्राइज आने वाले हैं। कठिन पेशेवर स्थितियों में सफलता मिलेगी और निजी रिश्तों में सुधार होगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुंदरता, आनंद और खुशी मिलेगी। किसी स्वजन के साथ दिल की बात साझा करेंगे। तमाम तरह की व्यस्तताओं से घिरे रहने के बावजूद परिवार को समय देंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 6 है और शुभ रंग फिरोजी है।