राशिफल

Saptahik Rashifal 3-9 August 2026: इस सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे?

Weekly Rashifal 3 August-9 August 2026: 3 से 9 अगस्त 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, बिजनेस, धन, प्रेम, स्वास्थ्य, यात्रा, शुभ अंक और शुभ रंग की सटीक भविष्यवाणी जानें।
5 min read
Aug 03, 2026
Saptahik Rashifal 3-9 August 2026 Weekly Horoscope Aries to Pisces
Saptahik Rashifal : साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 अगस्त 2026 (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Saptahik Rashifal 3-9 August 2026: अगस्त का पहला सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, महत्वपूर्ण फैसलों और जीवन में बदलाव का संकेत लेकर आ रहा है। भगवान शिव का महीना होने से कई राशियों के लिए शुभ संकेत मिल रहे है। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा से 3 से 9 अगस्त 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल और जानें आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना शुभ रहने वाला है। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, बिजनेस, धन, प्रेम, स्वास्थ्य, यात्रा, शुभ अंक और शुभ रंग की सटीक भविष्यवाणी जानें।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (Mesh Saptahik Rashifal)

मेष राशि का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपकी मुलाकात कई दिलचस्प और प्रतिष्ठित लोगों से होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। काम का बहुत ज्यादा होने के कारण बेहतर होगा कि आप जिम्मेदारी दूसरों को भी दीजिये। उत्तम स्वास्थ्य और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे जिसकी बदौलत व्यस्त दिनचर्या और खेलकूद में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। प्यार देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे। प्रसन्न रहने के लिए आप जिसकी भी इच्छा करेंगे वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी। अंतर्मन में जारी उथल-पुथल सुलझाने और परिवर्तन को जीवन में प्रवेश देने के लिए तैयार रहे।

शुभ रंग- सैफरन
शुभ अंक- 3

वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (Vrishabh Saptahik Rashifal)

वृष राशि के लिए कार्यक्षेत्र में सकारात्मक चर्चा का विषय बनेगे। एक साथ कई क्षेत्रों में ऊर्जा लगाने से दूर रहे। एक शानदार उद्यम में सफलता से आपको आर्थिक लाभ और पेशेवर स्थिरता मिलेगी। केंद्रित और मौन रहकर कार्य पूर्ण करेंगे। प्रसन्नता के माहौल में भीतरी और बाहरी संतुलन बनाए रखें। बच्चे,परिवार और दोस्तों के साथ सुखद समय बिताएंगे। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- मेहरून
शुभ अंक- 7

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Mithun Saptahik Rashifal)

मिथुन राशि के लिए प्राथमिकताओं मूल्य और महत्वपूर्ण रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करना उचित रहेगा। निवास स्थान या कार्य क्षेत्र में बदलाव संभव है। पेशेवर और प्रतिस्पर्धी स्थितियों में जीत की ओर बढ़ेंगे। पारिवारिक रिश्तों में सकारात्मक बनी रहेगी। किसी भी तरह के तनाव को दूर करने के लिए सहज रवैया अपनाए। किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में सुखद समय बिताएंगे।

शुभ रंग- सिल्वर ग्रे
शुभ अंक- 1

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kark Saptahik Rashifal)

कर्क राशि को कार्यक्षेत्र में कम अवधि का कार्य भी सफलता और प्रसिद्धि दिलाएगा। सामाजिक जीवन शानदार रहेगा। शादी बिजनेस पार्टनरशिप या सहयोग आपसी समझ और प्रतिबद्धता से मजबूत होंगे। इस सप्ताह आपके जीवन में संतुलन और स्थिरता आने से पहले विचारों योजनाओं और धन की स्थिति में थोड़े समय के लिए उतार-चढ़ाव आ सकता है। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। सही निर्णय लेने के लिए अंतर्मन की सुने। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे।

शुभ रंग- रॉयल ब्लू
शुभ अंक- 2

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (Singh Saptahik Rashifal)

सिंह राशि के लिए स्वतंत्रता और रोमांच आपका इंतजार कर रहे हैं। इस सप्ताह आपके लिए नए आयाम और अवसर के द्वार खुल जाएंगे। आप अपनी विशेषज्ञता से एक साथ दो बिजनेस प्रोजेक्ट्स संभाल सकते हैं। समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझन को दूर करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ेंगे।

शुभ रंग- समुद्री हरा
शुभ अंक- 8

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kanya Saptahik Rashifal)

कन्या राशि के लिए नई शुरुआत के योग बनेंगे। रूढ़िवादी विचारों वाले लोगों के विरोध का सामना करने के बजाय लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखना बेहतर होगा। काम के क्षेत्र में नई शुरुआत करते समय आप उत्साह और युवा ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप बाहरी चीजों से जल्दी प्रभावित हो सकते हैं लेकिन उनमें गहराई की कमी हो सकती है। पेशेवर और व्यक्तिगत लक्षण को प्राप्त करेंगे। धीरे-धीरे स्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। इस दौरान नए लोगों और संपर्कों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे। नए अवसरों और रिश्तो की तलाश में बड़े बदलाव के योग बनेंगे।

शुभ रंग- डार्क ग्रीन
शुभ अंक- 6

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)

माता-पिता या बुजुर्ग रिश्तेदारों को आपके ज्ञान की जरूरत पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत धीमी रहेगी लेकिन धीरे-धीरे गति पकड़ेगी। आप अपनी कुशलता से व्यावसायिक मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। किसी भी तरह के वायदे करने से पहले रुके और सोचें। सामाजिक जीवन व्यस्त व थकने वाला रहेगा। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। यह आंतरिक परिपक्वता और विकास का समय हैं।

शुभ रंग- रस्टी रेड
शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Rashifal)

वृश्चिक राशि वाले सत्य को गहराई से जानने का प्रयास करेंगे। जीवन के किसी भी क्षेत्र में दोहरा रवैया अपनाने से दूर रहे। आप आर्थिक लेन-देन और व्यावहारिक मामलों में रचनात्मक और मेहनती रहेंगे। बेहतर स्वास्थ्य आपको सक्रिय रखेगा। सामाजिक जीवन में आपकी काफी मांग रहेगी। बुजुर्ग रिश्तेदार या माता-पिता को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। प्रकृति के बीच समय बिताएंगे। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।

शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 4

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)

धनु राशि वालों की सामाजिक जीवन में मांग बढ़ेगी। काम और रिश्तो में नए अनुभवों का आनंद लेने के लिए तैयार रहेंगे। ज्यादा गंभीर होने के बजाय खेल भावना अपना लें। शानदार विचारों और योजनाओं को बिना किसी विरोधियों प्रतिस्पर्धा के साकार करने में सफल होंगे। आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक, मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे। एक ही समय में दो परिस्थितियों के बीच स्वयं को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग- डार्क रेड
शुभ अंक- 11

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)

मकर राशि वाले कुशलता और रचनात्मकता के बल पर व्यावसायिक पटल पर छाए रहेंगे। बेहतर स्वास्थ्य के साथ सामाजिक गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। बेहतर होगा कि अंतरात्मा की सुने और वही करें जो आपके लिए अच्छा है निजी रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत है। ऐसे लोगों से सावधान रहे जो आपके कदम उठाने के संकल्प और निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा। घर या कार्यस्थल में परिवर्तन की स्थिति बनेगी।

शुभ रंग- सी ग्रीन
शुभ अंक- 7

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Rashifal)

कुंभ राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए फैसले सही साबित होंगे। आपके लिए अच्छा है कि आप किसी बात की चिंता ना करें। आप नए लोगों से मिलेंगे और अच्छे संबंध बनेंगे। काम में आपके कुशलता की सराहना होगी। आंतरिक संतुलन और एकाग्रता के लिए ध्यान करें। अपनी सोच का दायरा सीमित न रखें। लंबे समय से चले आ रहे उतार चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।

शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 5

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)

मीन राशि के लिए सकारात्मक रिश्तों और अवसरों की ओर बढ़ने के लिए सतर्कता जरूरी है क्योंकि चीजे तेजी से बदलेंगी। आपके लिए कुछ सुखद सरप्राइज आने वाले हैं। कठिन पेशावर स्थितियों में सफलता मिलेगी और निजी रिश्तों में सुधार होगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुंदरता आनंद और खुशी मिलेगी। किसी स्वजन के साथ दिल की बात साझा करेंगे। तमाम तरह की व्यस्तताओं से घिरे रहने के बावजूद परिवार को समय देंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे।

शुभ रंग- एमेरल्ड ग्रीन
शुभ अंक- 4

Updated on:
03 Aug 2026 02:16 pm
Published on:
03 Aug 2026 02:16 pm