राशिफल

Saptahik Rashifal 6-12 जुलाई : मेष से कन्या तक का साप्ताहिक राशिफल, जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

Saptahik Rashifal- जुलाई के नए सप्ताह किसी को करियर में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं, तो किसी के सामने चुनौतियां भी खड़ी हो सकती हैं। पढ़िए पूरा साप्ताहिक राशिफल।
3 min read
Jul 06, 2026
Weekly Horoscope- जाने 6 जुलाई से 12 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल (फोटो सोर्स- ChatGpt)
Weekly Horoscope- जाने 6 जुलाई से 12 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल (फोटो सोर्स- ChatGpt)

Weekly Horoscope- जुलाई का नया सप्ताह कई राशियों के लिए नई शुरुआत, तरक्की और शुभ अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ लोगों को धैर्य और समझदारी के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, नौकरी, शिक्षा, परिवार, प्रेम संबंध और आर्थिक स्थिति में इस सप्ताह क्या बदलाव आने वाले हैं? आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा से 6 से 12 जुलाई 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) और जानें आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना शुभ रहने वाला है।

मेष राशि (Aries Horoscope)

संवेदनशील परिस्थितियों को धैर्य से संभालेंगे। जीवन के अनुभवों से सीख कर व्यक्तिगत रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यापक दृष्टिकोण अपनाएंगे। घर में मेहमानों मित्रों और परिवार के साथ किसी उत्सव में सुखद समय बिताएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यक्तिगत पारिवारिक और पेशेवर जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। प्यार देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे। व्यापार में लाभ या सफलता के बाद कुछ समय तक कड़ी मेहनत और लगन से अगला पड़ाव हासिल करेंगे।

शुभ रंग - वाइन रेड (Wine Red)
शुभ अंक- 1

वृष राशि (Taurus Horoscope)

कुशल मार्गदर्शक और सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। भावनाओं के प्रति सजग रहे। एकांत का सुख महसूस करेंगे। जिम्मेदारियां साझा करके मानसिक शांति प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। बिना किसी रूकावट या बाहरी अक्षर के तेजी से भविष्य की ओर बढ़ेंगे। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग - ब्राउन (Brown)
शुभ अंक- 2

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

सामाजिक जीवन प्रेरणादायक रहेगा। पुराने मित्रों और परिवार के सदस्यों से मुलाकात होगी। परिवार पर आने वाले कठिन समय में मजबूत स्तंभ की तरह खड़े रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सृजनात्मक और व्यावहारिकता का मेल बड़ी उपलब्धियां दिला देगा। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास सार्थक होगा। रिश्तो में निकटता आएगी जीवन सुख में होगा। लोगों को प्रभावित करेंगे और नीति निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। प्राथमिकताओं में बदलाव के साथ आपका रवैया नरम और दयावान हो जाएगा। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और आपका शुभ रंग रोज पिक है…

शुभ रंग - रोज पिक (Rose Pink)
शुभ अंक-5

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

किसी प्रयोजन के साथ संक्षिप्त यात्रा का योग है जो आपके लिए सुखद आश्चर्य लेकर आएगी। कला साहित्य और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रूझान बढ़ेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग कठिन परिस्थितियों में संबल देगा। संघर्षों और सहयोग के मामलों में आपकी मध्यस्थ सफल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास सार्थक होगा। इस सप्ताह व्यावसायिक योजनाएं फलिभुत होगी। विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। आध्यात्मिक खोज ज्ञानवर्धक और स्फूर्ति दायक होगी। द्वंद्व और झगड़े से सावधान रहें अन्यथा आपकी अधिकांश ऊर्जा इन्हीं में क्षीन हो जाएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे।

शुभ रंग-ग्रीन (Green)
शुभ अंक-4

सिंह राशि (Leo Horoscope)

अनुभव व कार्य कुशलता से व्यावसायिक मामलों को सुलझा लेंगे। पारिवारिक उत्सवों में शामिल रहेंगे। पुराने मित्रों के साथ यादों में खो जाएंगे। भौतिक और रचनात्मक पहलुओं के बीच तालमेल बिठाकर सफलता का नया सूत्र लिखेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत विचारधाराओं या ताकतों को एकजुट करेंगे। कर्म क्षेत्र में बाधा आ सकती है। किसी भी तरह के झगड़ों में बीच बचाव करने के लिए अंतर मन की सुने। समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझन को दूर करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। रिश्तो में भावनाओं को साझा करेंगे। आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा।

शुभ रंग-रोज पिक (Rose Pink)
शुभ अंक-9

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

व्यक्तिगत संबंधों और व्यावसायिक क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलताएं प्राप्त करेंगे। जीवन के किसी भी क्षेत्र में मिलने वाली असफलता को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखेंगे। एक नया व्यावसायिक उद्यम लाभकारी सिद्ध होगा। इस सप्ताह संतान या शिक्षा को लेकर चिंता रह सकती है। कर्म क्षेत्र में बाधा सकती है अतः आप ध्यान करें। आसपास के लोगों की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिना किसी रूकावट या भारी हस्तक्षेप के तेजी से भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे।

शुभ रंग-चेरी रेड (Cherry Red)
शुभ अंक-7

Updated on:
06 Jul 2026 09:56 am
Published on:
06 Jul 2026 09:42 am