राशिफल

Saptahik Rashifal 7-13 September 2026: इस सप्ताह किसका साथ देंगे सितारे? जानें पैसा, करियर और प्रेम का पूरा हाल

Saptahik Rashifal 7-13 September 2026: 7 से 13 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, बिजनेस, धन, प्रेम, स्वास्थ्य, यात्रा, शुभ अंक और शुभ रंग की सटीक भविष्यवाणी जानें।
4 min read
Sep 06, 2026
saptahik rashifal 7-13 september 2026 weekly rashifal
Saptahik Rashifal : साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 सितंबर 2026 (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Saptahik Rashifal 7-13 September 2026: सितंबर महीने की शुरुआत के साथ राशियों के लिए नए अवसर, महत्वपूर्ण फैसलों और जीवन में बदलाव का संकेत लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा से 7 से 13 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल और जानें आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना शुभ रहने वाला है।

मेष राशि (Mesh Saptahik Rashifal)

गतिविधियों और प्रतिस्पर्धी स्थितियों में विशिष्ट छाप छोड़ेंगे। कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए बुद्धिमानी भरे कदम उठाएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। योजनाओं अथवा भावनाओं को अभी उजागर न करें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यक्तिगत पारिवारिक और पेशेवर जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- रेड
शुभ अंक- 1

वृष राशि (Vrishabh Saptahik Rashifal)

निर्णय लेते समय वास्तविक अपेक्षाओं या भ्रम से दूर रहे अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है। वित्तीय प्रतिबद्धताओं को टालना बेहतर होगा। जटिल और चतुर बनने के बजाय कठिन परिस्थितियों में सहज को स्वाभाविक दृष्टिकोण अपनाएं। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी उत्सव में इस सप्ताह हिस्सेदारी रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी… पुरानी बातों को पीछे छोड़ दे। बिना किसी रूकावट या बाहरी अक्षर के तेजी से भविष्य की ओर बढ़ेंगे। दोस्त और स्वजनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- 4
शुभ अंक- गोल्डन येलो

मिथुन राशि (Mithun Saptahik Rashifal)

वित्तीय लाभ में कुछ विलंब हो सकता है। व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण बदलाव की चिंता मन में रह सकती है। कार्य स्थल पर भेदभाव के खिलाफ न्याय के लिए आवाज उठाएंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास सार्थक होगा। रिश्तो में निकटता आएगी जीवन सुख में होगा। लोगों को प्रभावित करेंगे और नीति निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। रिश्तो में संतुलन और स्पष्ट दृष्टिकोण हासिल करेंगे।

शुभ रंग- नेवी ब्लू
शुभ अंक- 6

कर्क राशि (Kark Saptahik Rashifal)

वातावरण और परिस्थितियों आपको प्रभावित कर सकती है। भावनात्मक कार्य में फंसने के बजाय दर्शन की तरह तटस्थ रहकर स्थिति को देख पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों और साझेदारी में भावनात्मक उथल-पुथल से बचें।विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। आध्यात्मिक खोज ज्ञानवर्धक और स्फूर्ति दायक होगी। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। द्वंद्व और झगड़े से सावधान रहें अन्यथा आपकी अधिकांश ऊर्जा इन्हीं में क्षीन हो जाएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे। तनाव से बचने के लिए योग करते रहें।

शुभ रंग-
शुभ अंक- 7

सिंह राशि (Singh Saptahik Rashifal)

तीव्र बुद्धि त्वरित सोच और कुशल प्रबंधन से व्यावसायिक उद्देश्यों की प्राप्ति करेंगे। अतीत को अलविदा कहकर भविष्य की सकारात्मक ऊर्जा की ओर बढ़ता ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझन को दूर करने में मदद मिलेगी। धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। रिश्तो में भावनाओं को साझा करेंगे। आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा।

शुभ रंग- रेड
शुभ अंक- 3

कन्या राशि (Kanya Saptahik Rashifal)

व्यापारिक लेनदेन में ईमानदारी बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी प्रियजन से कुछ समय के लिए दूरी महसूस हो सकती है। खान-पान या वैष्णव के अतिरिक्त से दूर रहे। इस सप्ताह संतान या शिक्षा को लेकर चिंता रह सकती है। कर्म क्षेत्र में बाधा सकती है अतः आप ध्यान करें। आसपास के लोगों को अपने फैसले स्वयं लेने के लिए प्रेरित करेंगे। बिना किसी रूकावट या हस्तक्षेप के तेजी से भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे।

शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन
शुभ अंक- 2

तुला राशि (Tula Saptahik Rashifal)

व्यापारिक सौदे लेनदेन और व्यावसायिक बैठकों में व्यस्त रह सकते हैं। तुरंत निर्णय लेने होंगे वरना तरक्की का कोई बड़ा मौका हाथ से निकल जाएगा। सप्ताह के अंत में किसी उत्सव में हिस्सेदारी होगी। व्यक्तिगत और पेशेवर मामलों में बीते कल को पीछे छोड़ नई शुरुआत करेंगे। जीवन में जीने के नए आयाम मिलेंगे। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेंगे।

शुभ रंग- चेरी रेड
शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि (Vrischik Saptahik Rashifal)

कई सुखद आश्चर्य और अवसर सामने आएं। अत्यधिक खरीदारी बजट बिगाड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। उपह, भूमि या संपत्ति में निवेश करने की प्रबल संभावना है जो भविष्य में बड़ा लाभ देगी। बुजुर्ग रिश्तेदार या माता-पिता को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। विदेश से आने वाले समाचार या मेहमान सुखद सूचना देंगे। जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 1

धनु राशि (Dhanu Saptahik Rashifal)

स्वास्थ्य संबंधी किसी भी छोटी समस्या को नजर अंदाज न करें। यह समय भीतर झांकने और स्वयं को स्वीकार करने का है। पारिवारिक संबंध गहरी और स्थिर रहेंगे। आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। संपत्ति मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार और सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि किसी भी तरह के निवेश के प्रति सतर्क रहे हैं। अपने डर परुनौतियों को स्वीकार करेंगे।

शुभ रंग- लोटस पिंक
शुभ अंक- 9

मकर राशि (Makar Saptahik Rashifal)

उत्साह के साथ लोगों के साथ सहज संवाद स्थापित करेंगे। व्यावसायिक उपक्रमों में सफलता और व्यक्तिगत संबंधों में प्रसन्नता प्राप्त करेंगे। जीवन की गति सुखद रहेगी लेकिन बदलाव के संकेत अभी से मिलने शुरू हो जाएंगे। धन और सम्मान में वृद्धि होगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीवन के प्रवाह के साथ आगे बढ़े। अपने भीतर की सच्चाई को मानकर सोच के सभी दरवाजे खोले और आगे बढ़े। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे।

शुभ रंग- चेरी रेड
शुभ अंक- 7

कुंभ राशि (Kumbh Saptahik Rashifal)

घर परिवार में बेहद सौम्य संवेदनशील और स्नेही रहेंगे। आपका मन उधर और प्रेम पूर्ण रहेगा… कार्यस्थल पर रचनात्मक और उत्पादक रहेंगे। आपकी ऊर्जा और आकर्षण के कारण लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका रहेगी। कार्य क्षेत्र में प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। ऊर्जा को सही तरीके से जागृत करने के लिए नया रूटिन अपनाना बेहतर रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे उतार चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे।

शुभ रंग- रॉयल ब्लू
शुभ अंक- 5

मीन राशि (Meen Saptahik Rashifal)

लंबे समय से अटके कार्यों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। कड़ी मेहनत सफल होगी और बधाएं दूर होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में नए विचारों को शामिल करेंगे सामूहिक प्रयास सफल होंगे। परिवार में विवादों को सुलझाने में मध्यस्थ की भूमिका निभाकर शांति लाएंगे। धन व्यय अधिक होने से मन की शांति भंग हो सकती है। दोस्तों और परिवार से भरपूर प्यार और सद्भावना हासिल करेंगे। कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रबंधन से सफलता और खुशहाली हासिल करेंगे समझदारी और सही। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे।

शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन
शुभ अंक- 9

Updated on:
06 Sept 2026 03:55 pm
Published on:
06 Sept 2026 03:55 pm