राशिफल

Saptahik Tarot Rashifal : साप्ताहिक टैरो राशिफल (26 अक्टूबर – 1 नवंबर 2025): तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या है खास?

Saptahik Tarot Rashifal 26 October To 1 November 2025 : टैरो साप्ताहिक राशिफल (26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025) जानें। तुला को तनाव, वृश्चिक को ज्ञान, धनु को शांति, मकर को वरदान, कुंभ को नई शुरुआत और मीन को आक्रामकता का सामना करना पड़ सकता है। अपनी राशि का विस्तृत टैरो पूर्वानुमान देखें।

2 min read
Oct 24, 2025
Saptahik Tarot Rashifal : टैरो कार्ड्स बताते हैं: 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक आपका भविष्य (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Saptahik Tarot Rashifal 26 October To 1 November 2025 : टैरो कार्ड्स के माध्यम से जानिए कि 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक का सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है। यह साप्ताहिक टैरो राशिफल आपको आपके करियर, व्यक्तिगत जीवन, और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देगा। जहां वृश्चिक और मकर राशि वालों को व्यापार और नौकरी में तरक्की और कामयाबी मिलने की संभावना है, वहीं तुला राशि वालों को कार्यस्थल पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। धनु राशि को मित्रों की सलाह से शांति मिलेगी, कुंभ राशि जीवन की एक नई शुरुआत की ओर बढ़ेगी, और मीन राशि वालों को अपने आक्रामक व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। अपनी राशि के अनुसार जानें, क्या कहते हैं इस सप्ताह के टैरो कार्ड्स।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading : महालक्ष्मी-हंस राजयोग के साथ मंगल का गोचर, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर, जानें 12 राशियों का हाल और सबसे भाग्यशाली राशि कौन?

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल (Tula Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सप्ताह सामान्य से निम्न रहने वाला है। आपको इस सप्ताह ध्यान रखना है कि आप अपनी मर्यादा का उल्लंघन न करें। करियर की बात करें तो आपको इस सप्ताह कार्यस्थल पर थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने काम को लेकर इस सप्ताह निराशा हाथ लग सकती है।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सप्ताह सौम्य और ज्ञान से भरा रहने वाला है। इस हफ्ते आपको अपने करियर से जुड़ी नई जानकारी हासिल होंगी। व्यापारियों के लिए भी समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको व्यापार में नई कामयाबी और तरक्की मिलेगी। आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। लेकिन, आपको अपनी पुरानी आदतों को छोड़ना होगा। आपके उच्च अधिकारी आपकी प्रतिभा का परीक्षण कर सकते हैं।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सप्ताह मन को शांति और सुकून देने वाला साबित होगा। अपनी समस्याएं अपने मित्रों के साथ बांटने और उनकी सलाह से आपको काफी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह सफलता दिलाने वाला रहेगा। लेकिन, पारिवारिक समस्याओं के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बात करें आपके वैवाहिक जीवन की तो आपकी लाइफ में थोड़ी अशांति रह सकती है।

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल (Makar Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सप्ताह आपके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। दरअसल, इस सप्ताह व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलती जाएगी। आपके सभी रुके हुए काम इस सप्ताह एक के बाद एक पूरे होते जाएंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी आप पर कोई नई जिम्मेदारी डाल सकते हैं लेकिन, इसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Kumab Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि जीवन की एक नई शुरुआत कराने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। जिन लोगों को साहित्य संगीत में दिलचस्पी है उससे आपको फायदा मिलेगा। संपत्ति और घर गृहस्थी के मामलों में आप नई शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, जो आपके काम रुके हुए हैं वह कार्य पूरे होने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपका व्यवहार काफी आक्रामक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन भी कुछ खट्टा और कुछ मीठा रहने वाला है। विद्यार्थियों को इस दौरान बहुत ही अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इस सप्ताह के मध्य में आपके रिश्ते, अवसर और विरोध एक साथ आपके जीवन में प्रवेश कर सकते हैं। जिस वजह से आप थोड़ा अशांत हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

टैरो राशिफल, 25 अक्टूबर 2025 : टैरो कार्ड्स का संदेश- इन 3 राशियों के लिए दिन ‘भाग्यशाली’, किसे रहना होगा सतर्क?

Also Read
View All

अगली खबर