राशिफल

Saptahik Tarot Rashifal : टैरो साप्ताहिक राशिफल : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Saptahik Tarot Rashifal 9 to 15 November 2025 : 9 से 15 नवंबर 2025 का टैरो साप्ताहिक राशिफल लेकर आया है नई उम्मीदें और चेतावनियां। जानें तुला से मीन राशि तक किन जातकों की किस्मत चमक सकती है, किसे मिलेगा धन लाभ, और कौन से निर्णय रहेंगे शुभ।

2 min read
Nov 07, 2025
Saptahik Tarot Rashifal 9 to 15 November 2025 : टैरो साप्ताहिक राशिफल (9 से 15 नवंबर 2025) (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Saptahik Tarot Rashifal 9 to 15 November 2025 : तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 नवंबर 2025 : ये सप्ताह कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। शुक्र वृश्चिक राशि में होकर कुंभ राशि में विराजमान राहु के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में कई राशि के जातकों के रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का साप्ताहिक टैरो राशिफल

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 9 To 15 November 2025 : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल (Tula Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातक इस सप्ताह मिलेजुले परिणाम मिलने वाले हैं। आप किसी बात को लेकर इस हफ्ते थोड़ा उदास महसूस कर सकते हैं। साथ ही इस सप्ताह कुछ विशेष फल मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। आपको अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि अपने दृष्टिकोण को थोड़ा व्यवहारिक बनाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो आपको स्वास्थ्य और धन लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही है।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों के कामकाज में कुछ देरी महसूस होगी। आपको ऐसा लगेगा मानो सब कुछ आपके विरुध ही चल रहा है। आपको सलाह है कि जिन चीजों को आप बदल नहीं सकते हैं उनसे समझौता ही करें। यदि आपका कोई सरकारी कार्य अभी अधूरा है तो सरकार और प्रशासन के द्वारा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस सप्ताह आपके बच्चों को भी कुछ न कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह निवेश के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। इसलिए आप धन निवेश कर सकते हैं। आपको सलाह है कि अपने प्रियजनों के साथ संपर्क में रहे। यह सप्ताह आपके लिए एक लाभदायक सप्ताह साबित हो सकता है। जहां अच्छे अवसर आपको मिलने वाले हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ और नए अवसर मिलने की संभावना है।

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल (Makar Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह रचनात्मक क्षेत्र में कुछ विशेष सुर्खियां मिलने नाली हैं। इस हफ्ते आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। आपको सलाह है कि इस हफ्ते अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। घर परिवार का वातावरण काफी सुखद रहने वाला है।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को इस हफ्ते हर स्तर पर समायोजन करना आवश्यक है। आपको सलाह है कि धैर्य रखें और चीजों को उनकी प्राकृतिक प्रक्रिया के साथ हस्तक्षेप से बचने की जरूरत है, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातकों को इस हफ्ते बहुत ही बुद्धिमानी से अपने पैसों का उपयोग करें। आपको इस हफ्ते अपने करियर में उन्नति मिलने के योग हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें कई नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के जातकों के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading : बुध और गुरु की वक्री चाल डालेगी राशियों पर असर, इन 3 राशियों को मिल सकती है बड़ी उन्नति

Also Read
View All

अगली खबर