
vrishchik masik rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए महीने में वृश्चिक राशि वालों की आमदनी कैसी होगी, स्वास्थ्य कैसा रहेगा ये जानना चाहते हैं तो पढ़ें अप्रैल राशिफल 2025 (Scorpio Horoscope April 2025)
वृश्चिक मासिक राशिफल अप्रैल 2025 के अनुसार मंगल की इस राशि के लोगों के लिए 1,3,10,11,16,17,20,21,28 और 30 अप्रैल की तारीख बेहद शुभ है। जबकि 4,5,12,13,18,23 और 24 अप्रैल की तारीख चुनौतीपूर्ण है।
इस माह वृश्चिक राशि के वित्तीय सलाहकारों और अध्ययन-अध्यापन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सकारात्मक फल मिलेगा। पूर्व में किए गए अच्छे काम का इस महीने अच्छा परिणाम मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः
व्यापार में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। दैनिक वेतनभोगियों के कार्य फिर शुरू हो सकते हैं। हालांकि प्रशासनिक कार्यों में बाधा आने की आशंका है। किसी संस्था से यथोचित सम्मान मिल सकता है। इस महीने महिला मित्र मददगार बन सकती है।
मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े कारोबार में तेजी आएगी। दूसरा और पांचवा सप्ताह आपको शुभ फल देगा। खर्चों को लेकर चिंता रहेगी।
राजनीति से जुड़े लोगों पर अधिक जिम्मेदारी आ सकती है। पहले सप्ताह के दौरान वक्री शुक्र और बुध के कारण वाहन में समस्या आ सकती है। देनदारी के मामले सुलझ सकते हैं। अप्रैल 14 से अप्रैल 21 तक का समय कुछ प्रतिकूल रहेगा।
नए महीने में ससुराल वालों से संबंध न बिगड़ने दें। छोटे भाई के व्यक्तिगत जीवन में कुछ समस्या आ सकती है।
वृश्चिक राशि के बुजुर्गों की सेहत अच्छी रहेगी। वहीं माता-पिता और परिवार जनों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। सिरदर्द और माइग्रेन के रोगियों को सुबह शाम ध्यान और प्राणायाम अवश्य करना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः
लकी नंबरः 1,8
लकी कलरः रेड
आराध्यः हनुमानजी