महज 10 दिन बाद नया महीना शुरू होने वाला है, इस दौरान ग्रहों की चाल क्या रहेगी और मिथुन राशि वालों के लिए ये तीस दिन कैसे रहेंगे यह जानने के लिए पढ़ें सितंबर राशिफल मिथुन..
पारिवारिक जीवन
ज्योतिष के अनुसार सितंबर का महीना मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। इस महीने घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, किसी सदस्य से मिथुन राशि वालों को उपहार भी मिल सकता हैं। लेकिन इस समय घर की बात बाहर न करें, वर्ना परेशानी हो सकती है। इस महीने आपको माता-पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना होगा, उनकी तबीयत बिगड़ने की आशंका है। यदि वे पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर के संपर्क में रहें।
व्यापार और नौकरी
मिथुन राशि के व्यापारियों को इस महीने भाग्य का साथ मिलेगा और कम मेहनत पर भी अच्छा परिणाम मिलेगा, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इन्हें कई क्षेत्रों से आकर्षक ऑफर आ सकते हैं। अपने प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें और व्यापार को बढ़ाने के लिए ग्राहकों से अच्छा व्यवहार करें। वहीं सरकारी अधिकारियों के लिए भी सितंबर अच्छा है। मिथुन राशि के कर्मचारियों को बड़े अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। प्राइवेट जॉब वालों को भी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। इनकी पदोन्नति का भी योग है।
शिक्षा
मासिक मिथुन राशिफल सितंबर के अनुसार इस राशि के ऐसे विद्यार्थी जो अपनी पढ़ाई को लेकर अभी तक दुविधा में रहे होंगे, वो आने वाले महीने में असमंजस से निकल जाएंगे। अपने विषय में और ज्यादा मेहनत करने में सफल होंगे। अध्यापक भी आपसे प्रसन्न होंगे। लेकिन किसी सहपाठी के साथ झगड़ा हो सकता हैं। इसको लेकर सतर्क रहें। यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और किसी परिणाम की प्रतीक्षा में हैं तो इस सितंबर में शुभ समाचार मिल सकता हैं। नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के लिए यह माह शुभ हैं।
लव लाइफ
सितंबर मासिक राशिफल के अनुसार मिथुन राशि के ऐसे जातक जो किसी के साथ रिलेशन में हैं, वे इस महीने साथी के साथ शंकालु हो सकते हैं। ऐसी कोई बात होने पर उनसे खुलकर बात करें और किसी प्रकार की द्वेष भावना को मन में न आने दें। विवाहित लोगों का पार्टनर से मतभेद होगा। हालांकि यह समाप्त भी हो जाएगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि अनदेखी के कारण यह हाथ से निकल सकता है।
स्वास्थ्य राशिफल
ज्योतिष के अनुसार सितंबर महीने में मिथुन राशि के ऐसे लोग जो रक्तचाप से ग्रस्त हैं, वे अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। महीने के दूसरे सप्ताह में इसको लेकर समस्या हो सकती है। इस महीने खेलते वक्त रीढ़ की हड्डी में मोच या जकड़न की समस्या आ सकती है। हालांकि बाकी लोग स्वयं को मानसिक रूप से और मजबूत पाएंगे, कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। लेकिन कुछ चीजों को लेकर बेचैन हो सकते हैं।
लकी नंबर और लकी कलर सितंबर 2023
ज्योतिष के अनुसार सितंबर 2023 के लिए मिथुन राशि के लोगों का शुभ अंक 6 और शुभ रंग सफेद रहेगा। इसलिए इस राशि के जातकों को सितंबर में इस अंक और रंग को प्राथमिकता देनी चाहिए।