राशिफल

14 October Ka Rashifal: इन पर हुई शनि देव की नजर टेढ़ी, किस्मत पर लगेगा सूर्य जैसा ग्रहण, जानें किसको होगा इसका लाभ

Surya Grahan Rashifal ज्योतिष के अनुसार शनिवार 14 अक्टूबर का दिन बेहद खास है। इस दिन अश्विन कृष्ण अमावस्या यानी सर्व पितृ अमावस्या है तो शाम को सूर्य ग्रहण लगने वाला है और इस दिन पर नियंत्रण शनि देव का है। इन सबका सभी राशियों पर असर पड़ता है। हिंदू धर्म के अनुसार राहु-केतु के सूर्य को ग्रास बनाने से सूर्य ग्रहण लगता है यानी ग्रहों के राजा सूर्य मुश्किल में पड़ते हैं, इसका लोगों के भाग्य पर असर पड़ता है तो आज का राशिफल में जानिए शनि देव पर किसकी नजर टेढ़ी है और सूर्य ग्रहण से किसकी किस्मत को ग्रहण लगेगा। हालांकि सूर्य ग्रहण का कुछ राशियों को लाभ भी हो सकता है।

2 min read
Oct 13, 2023
14 अक्टूबर शनिवार का राशिफल 2023

मेष राशि
कारोबार में नया अनुबंध होगा जो लाभदायक रहेगा। भूमि भवन पर निवेश संभव है। अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय विस्तार के योग हैं।

वृषभ राशि
माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बुरी संगति छोड़ दें, अन्यथा आपको बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन राशि
झूठ बोलने से बचें नहीं तो बड़ी मुसीबत आ सकती है। अनाज तिलहन कपास और खनिज के व्यवसाय से जुड़े लोग लाभ अर्जित करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोग सतर्कता से निवेश करें।

कर्क राशि
दूसरों की खुशी के लिए अपने सपनों के साथ समझौता करना पड़ेगा। आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बहनों के साथ संबंध कमजोर रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि
सोचें समझें फिर करें। नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। मामा और परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अकस्मात बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। संतान की उन्नति होगी।

कन्या राशि
जीवन साथी का व्यवहार देख कर दुखी होंगे। व्यवसाय स्थल पर साज-सज्जा पर धन लगेगा। आलसी प्रवृत्ति के कारण बने काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। नए लोगो से संपर्क होगा।

तुला राशि
परिवार की खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।

वृश्चिक राशि
अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से करें। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

धनु राशि
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगें अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

मकर राशि
धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

कुंभ राशि
उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार शनिवार को कुंभ राशि के लोग मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

मीन राशि
आप बहुत जल्दी भावुकता में आ जाते हैं। दूसरों को अपने राज बताने से बचें। कम बोलें, अच्छा बोलें। आर्थिक लाभ संभव है। मांगलिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रहेगी।

Updated on:
13 Oct 2023 05:26 pm
Published on:
13 Oct 2023 05:24 pm
Also Read
View All