scriptannular solar eclipse sutak kal surya grahan important fact Ring of Fire will be visible tomorrow | Solar Eclipse 2023: कुछ घंटों में दिखेगा रिंग ऑफ फायर, जानिए किन जगहों पर दिखेगा एन्‍युलर सोलर इक्लिप्स | Patrika News

Solar Eclipse 2023: कुछ घंटों में दिखेगा रिंग ऑफ फायर, जानिए किन जगहों पर दिखेगा एन्‍युलर सोलर इक्लिप्स

locationभोपालPublished: Oct 14, 2023 01:14:22 pm

Submitted by:

Pravin Pandey

annular solar eclipse आज महज कुछ घंटों बाद 14 अक्टूबर 2023 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है, इस समय ग्रहों की ऐसी स्थिति है कि चंद्रमा का नजारा किसी अंगूठी के नगीने के रूप में दिखेगा यानी यह रिंग ऑफ फायर जैसा दिखेगा। लेकिन इसका गवाह सब नहीं बन सकेंगे। जानिए क्या है रिंग ऑफ फायर और कौन बन सकेगा गवाह.. और कब और किन जगहों पर दिखेगा वलयाकार सूर्य ग्रहण..

surya_grahan.jpg
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
ज्योतिष में सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण का विशेष महत्व होता है। अश्विन कृष्ण अमावस्या यानी 14 अक्टूबर शनिवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। धर्म ग्रंथों के अनुसार सूतक काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। इस समय सूतक काल में घर से बाहर भी नहीं निकलना चाहिए। बल्कि घर में एक जगह रहकर पूजा पाठ करना चाहिए। वहीं खगोलविदों के अनुसार जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है तो सूरज की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पाती, इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.