
शनि देव की चाल में बदलाव 15 अक्टूबर से
कब शनि गोचर करेंगे
वैदिक ज्योतिष के अनुसार 15 अक्टूबर को शनि अपनी स्थिति बदलेंगे और 4 नवंबर को कुंभ राशि में फिर शनि मार्गी हो जाएंगे। इस तरह 20 दिनों के भीतर शनि का दो बार अपनी चाल बदलेंगे, जिसका पूरी दुनिया के हर जीव पर असर पड़ेगा। हालांकि चार राशियां ऐसी हैं जिन पर शनि के दो बार चाल बदलने से अत्यधिक लाभ होने वाला है तो आइये जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में..जिन पर शनि कृपा कर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य, धन, समृद्धि, प्रगति, सफलता और आध्यात्मिकता का आशीर्वाद देने वाले हैं।
मेष
वैदिक ज्योतिष के अनुसार दो बार शनि का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए सबसे अधिक लाभदायक है। इससे इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और इनके जीवन साथियों की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी तो इस स्थिति में सुधार होगा। इस अवधि में मेष राशि वालों के लिए वाहन खरीदने के योग बनेंगे। व्यापार में मेष राशि वालों की स्थिति लगातार मजबूत होगी और जातकों को पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। इस समय कमाई की तुलना में खर्च कम होने से बचत होगी। शनि के चाल बदलने से जातकों को धार्मिक कार्यों या समारोहों में भाग लेने का मौका मिलेगा। मेष राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा।
वृष राशि
वैदिक ज्योतिष के अनुसार 20 दिनों में दो बार शनि की चाल में परिवर्तन वृष राशि के जातकों के लिए भी शुभ परिणाम लाएगा। इससे वृषभ राशि के जातकों के जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। इसके अलावा धन लाभ के योग बनेंगे। वृष राशि के बेरोजगार जातकों को नौकरी मिलने के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर नौकरी में प्रगति होगी। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। जातकों को शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी, बौद्धिक गतिविधियों में भी सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इस राशि के जातकों की किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। इस समय आजीविका के नए स्त्रोत मिलेंगे। संतान के पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या
शनि का दो बार चाल परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कन्या राशि के जातकों का इस समय आत्मविश्वास बढ़ेगा, उनका मन प्रसन्न रहेगा और कार्यस्थल पर स्थितियां कन्या राशि वालों के अनुकूल रहेंगी। कन्या राशि के ऐसे जातक जो नौकरी में बदलाव चाहते हैं, उनको अच्छा ऑफर मिल सकता है। इस समय आपके खर्च में कमी आएगी और पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी। शिक्षा पक्ष में सुधार होगा। कमाई के नए स्रोत खुलेंगे और कमाई में बढ़ोतरी होगी। शोध कार्य आदि के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं। यह यात्रा लाभदायक रहेगी। जातकों को नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। इन्हें वाहन सुख भी मिल सकता है।
धनु
20 दिन में दो बार शनि की चाल में बदलाव धनु राशि के जातकों के लिए भी सकारात्मक परिणाम लाएगा। इस समय इस राशि के जातकों के जीवन में नया वाहन आ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और व्यापार में वृद्धि होगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। इस समय नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में तरक्की या प्रमोशन का मौका मिल सकता है। आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धनु राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। धनु राशि के जातकों को संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा और व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे।
Updated on:
14 Oct 2023 08:37 pm
Published on:
12 Oct 2023 10:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
