राशिफल

टैरो राशिफल 19 नवंबर 2025 : आज इन 5 राशियों को मिल सकता है लाभ, वृषभ-कन्या के लिए बड़ी खुशखबरी

Tarot Card Reading 19 November 2025 : टैरो राशिफल 19 नवंबर 2025: चतुर्दशी अमावस्या के दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन का टैरो कार्ड्स से जानें आज का हाल। मेष-आर्थिक खोजबीन में सफलता, वृषभ-हुनर से लाभ, कन्या-तकनीकी क्षेत्र में उपलब्धि, मकर-नया काम शुरू करने का शानदार समय। राहुकाल (12:06 PM - 01:25 PM) नोट करें।

4 min read
Nov 18, 2025
Tarot Card Reading 19 November 2025 : टैरो राशिफल 19 नवंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Card Reading 19 November 2025 : आज, 19 नवंबर 2025 को चतुर्दशी अमावस्या और बुधवार का शुभ संयोग है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार कर रहे हैं और विशाखा नक्षत्र का योग बन रहा है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव और अवसर लेकर आया है। कुछ राशियों को वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता होगी, जबकि कुछ अपने हुनर और नए विचारों से सफलता प्राप्त करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और करियर में नई पहचान बनाने के लिए टैरो की गणना क्या संकेत दे रही है? शुभ कार्यों के लिए राहुकाल (12:06 अपराह्न से 01:25 अपराह्न) का समय अवश्य टालें। आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से आज का टैरो राशिफल।

ये भी पढ़ें

Lucky Zodiac Signs : अगले 30 दिन में बदल सकती है इन राशियों की किस्मत, जानिए कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज मेष राशि के लोग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। दरअसल, आज आप जरूरी खोजबीन कर नए स्रोत विकसित करने का प्रयास करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले विषय वस्तु को गहराई से अध्ययन करने की प्रवृत्ति रहेगी। अपने प्लान पर ज्यादा लोगों से चर्चा करने से बचें। खुद ही सोच-विचार करें और आगे बढ़ें।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातक आज अपना हुनर लोगों को दिखाएंगे। आज कामकाज की अधिकता आप पर अधिक रहने वाली है। साथ ही आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम से लाभ प्राप्त होगा। पैसों के लेन-देन में जल्दीबाजी मत करें, वरना नुकसान हो सकता है।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोग आज छोटी-छोटी बातों से परेशान हो सकते हैं, जिससे ऑफिस में साथियों से टकराव हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों को भी आज आप डिप्लोमेटिक अंदाज से हैंडल कर चलेंगे, तो आप के लाभ की संभावना अच्छी बनेगी। पैसा लगाना फायदेमंद साबित होगा।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। कामकाज आराम से चलता रहेगा। आप अपने काम खुद ही निपटा लेंगे और दूसरों पर निर्भर नहीं रहेंगे। अपनी पर्सनालिटी को निखारने का मौका मिलेगा।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज थोड़ा लचीला रहना होगा। अगर आप जिद या घमंड दिखाएंगे तो नुकसान खुद ही उठाना पड़ेगा। साथ ही आज किसी नौकरीपेशा जातक नौकरी में बदलाव को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आज आपको लक्ष्य प्राप्ति के लिए लंबे इंतजार के बाद आपको रास्ता स्पष्ट रूप से नजर आएगा। आज आपके सामने एक के बाद एक आर्थिक समस्या सामने आ सकती है। इंतजार के बाद रास्ता साफ नजर आएगा।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जो जातक तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं आज उन्हें कोई बड़ी उपलब्धियां मिल सकती है। अपनी योजना को गुप्त रखकर कार्यों को सुचारु रुप से किया जा सकता है। आज आपको आपके अच्छे काम का श्रेय प्राप्त होगा। आर्थिक तौर पर स्थिति भले ही धीमी रहे, तंगी महसूस नहीं होगी।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातक जो पारिवारिक व्यवसाय से संबंधित हैं उनके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। दरअसल, आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन, वाणी के कारण आज आपको नुकसान होता दिखाई दे रहा है। इसलिए शब्दों का चयन थोड़ा संभलकर करें। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त से संबंधित फैसले भी आपको लाभ पहुंचाने वाले रहेंगे।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope Today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपके उतार चढ़ाव रहने वाला है। हालांकि, आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से मुश्किल समस्या का भी हल निकालने में कामयाब रहेंगे। मूल्यवान वस्तु की खरीद पर धन खर्च होने की संभावना बनती है। सेहत से जुड़े मामले भी आज आपको तंग कर सकते हैं।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के नौकरीपेशा जातकों की मुलाकात आज कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से होने वाली है। जिससे आपका छवि मजबूत होगी। लेकिन, आज व्यर्थ कामों में धन व समय की बर्बादी करने से बचें। प्रोडक्शन से जुड़े हुए लोगों को मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन बुद्धि विवेक से काम करेंगे, तो समस्याओं से बचे रहेंगे।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

मकर राशि के लोग जो नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय शानदार है। आपको तरक्की मिलेगी और एक नई पहचान बनेगी। धन-दौलत के लिहाज से भी दिन अच्छा है, फायदा मिलने के पूरे आसार हैं।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोग आज नए आइडिया पर काम करेंगे, जिससे चीजें आसान बनेंगी। छोटी सी गलती की वजह से कोई बड़ा विवाद न खड़ा हो इसलिए ध्यान पूर्वक कार्य करें। लोन लेने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी अनुकूल समय है। जोखिमपूर्ण कार्यों में धन हानि संभव है।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोग आज खुद को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। मनोरंजन तथा मस्ती में समय व्यतीत करने से लंबे समय से चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। कमीशन से जुड़े हुए कार्यों में लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का दबदबा ऑफिस में बढ़ेगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य है।

ये भी पढ़ें

Main Door Vastu Tips : घर का प्रवेश द्वार किस दिशा में हो? जानिए वास्तु के अनुसार 3 शुभ दिशाएं

Also Read
View All

अगली खबर