राशिफल

टैरो राशिफल 21 नवंबर 2025 : शुक्रवार टैरो रीडिंग: कर्क को रिसर्च में सफलता, मेष, मिथुन के लिए निवेश लाभदायक, पढ़ें पूरा राशिफल

Tarot Card Reading 21 November 2025 :  टैरो राशिफल 21 नवंबर 2025: शुक्रवार, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव। मेष, मिथुन के लिए निवेश लाभदायक, सिंह का व्यापार विस्तार, मकर, कुंभ को धन लाभ। जानें वृषभ की लीडरशिप, कन्या का स्वास्थ्य और मीन के लिए महत्वपूर्ण सलाह। विस्तृत भविष्यफल यहां पढ़ें।

4 min read
Nov 20, 2025
Tarot Card Reading 21 November : आज का टैरो राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Card Reading 21 November 2025 : टैरो राशिफल 21 नवंबर 2025: शुक्रवार, 21 नवंबर 2025, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है जो दोपहर 2:47 बजे तक रहेगी। इस दिन अनुराधा नक्षत्र दोपहर 1:55 बजे तक है, जिसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। अतिगण्ड योग सुबह 10:43 बजे तक है और राहुकाल सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा। यह ग्रह-नक्षत्रों का संयोजन आज के टैरो कार्ड रीडिंग्स को खास बना रहा है। टैरो कार्ड्स के संकेत बता रहे हैं कि आज मेष और मिथुन राशि के जातकों के लिए धन निवेश के अवसर बन रहे हैं, जबकि सिंह राशि के लिए व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। वहीं, कर्क राशि के लोग रिसर्च पर फोकस करेंगे और मीन राशि के जातक आज कोई भी बड़ा निर्णय टालें। आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा की गणना के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा।

ये भी पढ़ें

Shani Margi : 28 नवंबर से शनि की सीधी चाल : कौन सी राशियों के खुलेंगे भाग्य, किसे रहना होगा सतर्क?

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को फिलहाल, विवेकपूर्ण रहकर निर्णय लेने होंगे। आर्थिक सलाहकार और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को विशेष लाभ देने वाला दिन रहेगा। रिस्क लेकर पैसों का निवेश करना लाभदायक सिद्ध होगा। किस्मत आज आपके साथ है।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातक आज वह सभी कार्य अच्छे से करेंगे जिसमें वह लीडर रहेंगे। छोटी-छोटी बारीकियों को समझने की जिम्मेदारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को देना पसंद करेंगे। कमाई बहुत अच्छी रहेगी। धन समृद्धि बढ़ाने से परिवार की साख समाज में बढ़ेगी।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातक आज दूसरों के अनुभव से लाभ लेकर निर्णय लेना पसंद धन निवेश के लिए आर्थिक सलाहकार की सलाह मददगार साबित होगी। अपनी मेहनत व सही अवसर के लाभ उठाने पर फोकस करें, किस्मत पूरी तरह आपके साथ है। धन समृद्धि बढ़ेगी। आपके प्रभावी व्यक्तित्व की वजह से बहुत से काम आसानी से पूरे होंगे।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातक आज रिसर्च और अध्ययन मनन पर ज्यादा फोकस करेंगे। अपने बारे में बात करना ज्यादा पसंद नहीं करेंगे। अपने कामकाज से संबंधित बातों को भी गोपनीय रखने का प्रयास करेंगे। चार्टर्ड अकाउंटेंट टैक्स सलाहकार, डॉक्टर के पेशे से जुड़े हुए जातकों को लाभ होगा।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातक व्यापार विस्तार की योजनाएं तरक्की प्राप्त करेंगी। कोई नया अनुबंध होना संभव है। नए व्यावसायिक निवेश पर बहुत गंभीरता से विचार करेंगे। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा है। फिजूल खर्च पर अंकुश लगाएं।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज थोड़ा नरम रहने वाला है। साथी कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार करेंगे। किसी की मदद करते समय इस बात का ध्यान रखें कि जो पैसा आप उधार दे रहे हैं, वह दोबारा लौट कर वापस नहीं आने वाला है।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को स्थान परिवर्तन की संभावना बनती है किसी पुरानी योजना जिसका काम रुक गया था, आज दोबारा शुरू हो सकता है। शेयर मार्केट में धन का निवेश करने से लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से बहुत से अधूरे काम पूरे कर पाएंगे। दूरदर्शी निर्णय धन कमाने में मददगार रहेंगे।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope Today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों फिलहाल, कमर्शियल जरूरत को पूरा करने के लिए नई जगह पर निवेश कर सकते हैं। कामकाज की व्यस्तता से कुछ समय निकालकर पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन खर्च करने की संभावना बनती है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों की अधूरे कार्य पूरा करने के लिए यात्रा की संभावना बनती है। सामाजिक संबंध मजबूत बनाने पर फोकस बढ़ेगा। पुराने रिश्तो को पुनः स्थापित करने का प्रयास करेंगे ऑनलाइन कार्य करने वाले जातकों को लाभ होगा।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को आज अपनी वाणी पर छोड़ा ठहराव लाना होगा। आज आपकी विवेकपूर्ण बातों से लोग प्रभावित होंगे। धन संबंधित मामलों में दिन बहुत अच्छा है। कामकाज में विस्तार होगा। पुरानी मेहनत के श्रेष्ठ फल आज प्राप्त होंगे। सरलता से धन का प्रवाह बना रहेगा।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। सबके भले की सोच कर आगे बढ़ेंगे। नियम कायदों का पालन करते हुए सच्चाई की राह पर आगे बढ़ना पसंद करेंगे। धन का प्रलोभन देने की विरोधी कोशिश कर सकते हैं, परंतु आप इससे विचलित नहीं होंगे। आर्थिक लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातक शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। जिसकी वजह से आत्मविश्वास की भी कमी रहेगी। कामकाज पर बहुत ज्यादा फोकस नहीं बन पाएगा। विदेशी कार्यों से संबंधित कामों में कुछ बाधाएं बनी रह सकती हैं। कोई भी बड़ा निर्णय आज टालना बेहतर है, खर्चे बहुत ज्यादा हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Feng Shui Tips : घर में रखें फेंगशुई की ये 4 खास चीजें, खुल सकते है सुख-समृद्धि के द्वार

Also Read
View All

अगली खबर