राशिफल

टैरो राशिफल 22 नवंबर 2025 : मार्गशीर्ष की द्वितीया पर सुकर्मा योग, धनु राशि में चंद्रमा, किस राशि को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ?

Tarot Card Reading 22 November 2025 : टैरो राशिफल 22 नवंबर 2025: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का टैरो कार्ड रीडिंग, करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों पर खास भविष्यवाणियां।

3 min read
Nov 21, 2025
Tarot Card Reading 22 November 2025 : टैरो राशिफल 22 नवंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Card Reading 22 November 2025 :टैरो राशिफल 22 नवंबर 2025: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और सुकर्मा योग का शुभ संयोग बन रहा है। आज अभिजीत मुहूर्त और चंद्रमा का धनु राशि में गोचर हर राशि के लिए नए संकेत लेकर आया है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, आज के टैरो संदेश करियर, अर्थव्यवस्था, रिश्तों और व्यक्तिगत निर्णयों से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे करने वाले हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक, आज आपके लिए टैरो कार्ड्स क्या भविष्यवाणी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading : टैरो साप्ताहिक राशिफल 23-29 नवंबर: बुध-शुक्र की युति बनाएगी लक्ष्मी नारायण राजयोग, जानें मेष से कन्या तक का टैरो भविष्य

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स के अनुसार मेष राशि वालों, आज आप अपनी परेशानियों का हल ढूंढने में लगे रहेंगे। आज आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहने वाले हैं। इसलिए ऐसे लोगों से थोड़ा बचकर रहें। जमीन जायदाद की खरीद-फरोख्त से संबंधित योजनाएं बनेंगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े हुए मामलों में कुछ और देरी संभव है। धन संबंधित मामलों में पैसा अटक सकता है।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के व्यापारियों को आज डील करते समय थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। गलत व्यवहार आपके ग्राहक को हमेशा के लिए काट सकता है। बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलती, इसलिए आलस्य से बचें। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फायदा मिलेगा, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स के अनुसार मिथुन राशि के लोग आज अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कूटनीतिक तरीकों का इस्तेमाल करेंगे। साथ ही आज संपत्ति से जुड़े विवाद दोबारा सामना आ सकता है। पैसों के मामले में आज कोई धोखा भी हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें। पुरानी इन्वेस्टमेंट से कुछ फायदा जरूर मिलेगा।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों की सोच समस्या को पूरी तरह खत्म करने की तरफ रहेगी। पुराने प्रोजेक्ट पर नए सिरे से काम की शुरुआत हो सकती है। नाम और इज्जत कमाने के लिए आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पैसों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स के अनुसार सिंह राशि के जातक लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज हो सकता है कि आपका घर में मन ही न लगे। इसलिए आप किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। पैसों के मामले में वक्त आपके साथ है।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को अपने नेटवर्क को मजबूत बनाकर रखने के लिए छोटी मोटी बातों को इग्नोर करें। ऑनलाइन कामों से जुड़े हुए जातक लाभान्वित होंगे। धन कमाने का आकर्षण बढ़ेगा। कमाई को बढ़ाने के लिए नए साधनों की तलाश करेंगे।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स के अनुसार तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक और व्यापारिक दोनों तरह के कार्य करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कामकाज को समय पर पूरा करने का मानसिक तनाव हावी रहेगा। आपको सलाह है कि अपनी आर्थिक बातों को थोड़ा गुप्त रखना अच्छा है।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope Today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों का आज किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम स्थगित होने से मन थोड़ा निराश हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी पोजीशन बनाए रखने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ दिलाएगा।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का व्यापारी वर्ग के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। आज का दिन व्यापार विस्तार संभव है। विपरीत परिस्थितियों को अपने में पक्ष में परिवर्तित करने में कामयाब रहेंगे। सेहत से जुड़े मामले अनदेखी ना करें, मोटा धन खर्च संभव है। व्यापारियों को आज अच्छा धन लाभ भी मिलने की संभावना है।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

टैरो कार्ड्स के अनुसार मकर राशि के जातक आज कामकाज में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। जिसकी वजह से सामाजिक सरोकार नहीं रहेगा। अधिक काम की वजह से मैनेजमेंट गड़बड़ा सकता है और काम देरी से होने की संभावना भी बनती है।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है किकुंभ राशि वाले आज कुछ नया और हटकर करने की सोचेंगे। वायरलेस उपकरणों में डील करने वाले जातकों के काम में प्रगति होगी। आर्थिक लिहाज से समय बहुत अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

टैरो कार्ड्स के अनुसार मीन राशि के लोग आज अपने सभी काम समय से और अच्छे से पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपको एक साथ कई सारे ग्रुप प्रोजेक्ट पूरे करने पड़ सकते हैं। गोपनीय विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पैसा कमाने के लिए समय बढ़िया है, और कुछ लोगों को अपने बच्चों से भी फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Gemstone Guide : मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मिथुन और कन्या राशि वाले किस उंगली में पहनें कौन सा रत्न, राशि रत्न कैसे चुनें?

Also Read
View All

अगली खबर