राशिफल

टैरो राशिफल 23 नवंबर 2025 : जानें आज आपके लिए क्या कहते हैं किस्मत के पत्ते!

Tarot Card Reading, 23 November 2025 : टैरो कार्ड्स के अनुसार, 23 नवंबर 2025 (रविवार) का दिन आपकी राशि के लिए क्या लेकर आया है? आज तृतीया-चतुर्थी तिथि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का योग है। मेष को लेने होंगे साहसिक कदम, वृषभ को मिलेगी यात्रा में मुश्किल, धनु और मकर के लिए क्या है खास? जानें टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से मेष से मीन तक सभी राशियों का टैरो राशिफल।

4 min read
Nov 22, 2025
Tarot Card Reading 23 November 2025 : टैरो राशिफल 23 नवंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Card Reading in Hindi,23 November 2025 : टैरो राशिफल 23 नवंबर 2025: आज की तिथि और ग्रह-नक्षत्र: 23 नवंबर 2025, रविवार का दिन है। आज तृतीया तिथि शाम 07:24 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ होगी। नक्षत्रों में आज पूर्वाषाढ़ा का योग है और चंद्रमा धनु राशि में संचार करेंगे। अगर कोई महत्वपूर्ण शुभ कार्य करना हो तो राहुकाल का समय (शाम 04:05 बजे से 05:24 बजे तक) जरूर ध्यान में रखें और इस दौरान शुभ कार्यों से बचें।

टैरो कार्ड्स की भविष्यवाणी: टैरो कार्ड्स की गणना से पता चलता है कि आज मेष राशि के जातकों को जहां कुछ साहसिक निर्णय लेने होंगे, वहीं कर्क राशि (Cancer Horoscope) वालों को मानसिक तनाव से बचने के लिए आत्मसंयम बनाए रखने की जरूरत है। वृषभ और धनु राशि के जातकों को आज अपने काम में सावधानी बरतनी होगी। कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। आइए, टैरो कार्ड्स (Tarot Card Reading Hindi​) के जरिए जानते हैं कि 23 नवंबर 2025 को मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन और निजी जीवन के मामले में क्या खास योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading : टैरो साप्ताहिक राशिफल 23-29 नवंबर: बुध-शुक्र की युति बनाएगी लक्ष्मी नारायण राजयोग, जानें मेष से कन्या तक का टैरो भविष्य

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स (tarot card reading for today) की गणना बता रही है कि मेष राशि (Aries Horoscope) के जातकों को आज कुछ साहसिक कदम उठाने होंगे। तभी आप परिस्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आज आपको ऐसा महसूस होगा की कार्यस्थल पर परिस्थिति आपके विपरीत हो गई है। आज बढ़े हुए खर्चों के कारण आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ परिवर्तन से गुजरना पड़ सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं तो उसमें आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अनुभव की कमी काम को खराब कर सकती है, इसलिए कोई भी कार्य शुरू करने से पहले जरूरी जानकारियां जरूर जुटा लें। वित्तीय मामलों में पैसा आते-आते अटक सकता है।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों को आज बहुत मेहनत के बाद भी कुछ खास लाभ नहीं मिल पाएगा। नौकरीपेशा जातकों का आज अपने मैनेजमेंट के लोगों से टकराव हो सकता है। अनैतिक कार्यों से धन प्राप्ति संभव है। खर्चे अधिक रहेंगे।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को फिलहाल, कोशिश करनी है कि वह अपना आत्म संयम बनाकर रखें। आज किसी बात को लेकर मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने वाला है। लेकिन, शांत मन के साथ आप सब कुछ सुलझाने में सफल रहेंगे। सरकारी कामों से धन लाभ की संभावना बनती है। नया कार्य शुरू करने से संबंधित प्लानिंग को कुछ समय के लिए टाल दें।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज नकारात्मकता को दूर करना होगा। आज आपके लिए विपरीत परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। लेकिन, आपको धैर्य नहीं खोना है। अपने काम में धैर्य से लगें रहैं। आज आप अपने उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत कर सकते हैं। कमाई के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। खर्च को कंट्रोल करने के लिए जरूरी एहतियात बरतें।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जो लोग प्रबंधन से जुड़े कामकाज करते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहने वाला है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना तलाश रहे जातकों के लिए अनुकूल दिन है। हालांकि, आज व्यापारियों को सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

तुला राशि के तकनीकी कारणों से जुड़े हुए जातकों के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन है। मशीन की खरीद बेचने से संबंधित सौदा हो सकता है प्रॉपर्टी के कंस्ट्रक्शन से जुड़े हुए कामों के लिए दिन बहुत अच्छा है। सरकारी टैक्स भरने में धन खर्च होगा। पेनल्टी से बचने के लिए समय पर कार्य पूरा करें।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope Today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को आज दूसरों की सलाह पर आंखे बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए। पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। आपको जो सही लगे उसके हिसाब से ही निर्णय लें। साथ ही आज आपकी प्लानिंग लंबी चौड़ी होगी लेकिन, क्रियान्वयन करना मुश्किल होगा। कमाई के मामले में कुछ खास लाभ नहीं होगा।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जो लोग प्रोडेक्शन कार्यों से जुड़े हुए हैं उन्हें फिलहाल, बहुत ध्यान से कार्य करने की जरूरत होगी। छोटी सी गलती बड़े नुकसान करा सकती है। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी ना होने दें। मैनेजमेंट व कर्मचारियों के बीच टकराव संभव है। धन संबंधित मामलों में पारिवारिक सहयोग लाभदायक रहेगा।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोग अपने कामकाज को लेकर कुछ खास उत्साहित नहीं हो पाएंगे। जिस वजह से आपके कामकाज की स्पीड थोड़ी स्लो जरुर हो सकती है। आपको सलाह है कि आज मानसिक दुविधाओं से थोड़ा बाहर निकलने की प्रयास करें। सामान्य लाभ होने की संभावना आज बनी हुई है।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप अपने बॉस को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। अपनी मर्जी के अनुरूप कार्य कर पाएंगे। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को अपेक्षा के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। कमाई बहुत अच्छी ना हो पाने की वजह से खर्च को पूर्ण नियंत्रण में रखेंगे।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातक आज भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर रह सकते हैं। नकारात्मक को दूर करके ही जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक प्रकार से कर पाएंगे। काम में महारत हासिल करने के लिए जरूरी स्किल ग्रहण करने का प्रयास करेंगे। कमाई के लिए दिन अच्छा है। एक से ज्यादा साधन धन प्रदान करवाएंगे।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope 23 to 29 November 2025 : शनि मार्गी, शुक्र का गोचर, 7 बड़े राजयोग, जानिए किन राशियों को मिल सकता है बड़ा धन-लाभ?

Also Read
View All

अगली खबर