Tarot Card Reading 3 December 2025 : टैरो राशिफल 3 दिसंबर 2025: दैनिक पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, और राहुकाल जानें। वृषभ, कर्क, मकर, वृश्चिक, मीन के लिए दिन लाभदायक। मिथुन-सिंह रहें सतर्क। टैरो कार्ड्स से जानिए कैसा रहेगा आज आपका भविष्य।
Tarot Card Reading 3 December 2025 : आज 3 दिसंबर, 2025, बुधवार का दिन है, जो भगवान गणेश को समर्पित है। दैनिक पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और यह दिन विशेष रूप से हनुमान जयंती (कन्नड़ पंचांग के अनुसार) के रूप में मनाया जा रहा है। ज्योतिष और टैरो कार्ड्स की गणना बताती है कि आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ है, जबकि कुछ को अपने गुस्से और भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। वृषभ और मकर राशि के जातकों को काम में सफलता और आर्थिक लाभ मिल सकता है, वहीं सिंह राशि के लिए बेचैनी का योग है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानिए, कैसी रहेगी आज राहुकाल की स्थिति, दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त और अपनी राशि का विस्तृत टैरो राशिफल।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों पर कार्यभार आज अधिक रहने वाला है। आज कई काम आपको एक साथ करने पड़ सकते हैं। कामकाज से संबंधित यात्रा भी संभव है। सफलता मिलने की संभावना बहुत अच्छी बनी हुई है। आज यदि आप कुछ पैसा निवेश करते हैं तो आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातक आज अपने सहयोगियों की भावनाओं को समझेंगे और उनके साथ नरमी से पेश आएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपके काम को आसान बना देगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है। हालांकि, आज आपका दान धर्म तीर्थ यात्रा आदि पर धन खर्च हो सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं दिखाई दे हा है। गुस्से से आपके काम बिगड़ सकते हैं। आज अपने काम से काम रखें और व्यर्थ की बातों को तूल देने से बचें। मानसिक तनाव रहेगा। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के जातकों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। फिलहाल, परिस्थितियों को प्रैक्टिकली डील करें। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। नौकरी पेशा जातकों के भी सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों के मन में बेचैनी रहने वाली है। दरअसल, आज आप बहुत अधिक परिश्रम करने के बाद भी अनुकूल परिणाम न मिलने से परेशान रहेंगे। साथ ही आज आपको विरोधियों के कारण भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कमाई के मामलों में भी दिन सामान्य है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों की कामकाज की योजनाओं पर चर्चा बहुत अधिक रहने वाली हैं। लेकिन, योजना फाइनल करने के लिए आप किसी स्थिति पर नहीं पहुंच पाएंगे। धन संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहें।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों के मन में विचार अधिक रहने वाले हैं। बहुत से कामों को पूरा करने का तनाव काम में गलतियां ला सकता है। कामकाज में एकाग्रता बनाए रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातक कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करेंगे। पुराने व्यापारियों के साथ संबंध सुधरने से हर्ष रहेगा। व्यापार विस्तार के लिए चर्चाएं लाभदायक सिद्ध होगी। भाग्य पूरी तरह सहायक बनेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों के मन में आज निर्णय लेने की दुविधा रहेगी। आज आपके मन में निर्णय लेने में काफी परेशानियां रहने वाली हैं। साथ ही आज आपके संचित धन में कमी आ सकती है। धन संबंधित मामलों में समय बहुत अनुकूल नहीं है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातक पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आज अपने सभी कामों को पूरा करेंगे। उम्मीद से ज्यादा उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। परंतु उमंग और उत्साह से सभी को समय पर पूरा कर लेंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों को दूसरों की मदद करते वक्त सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि, आज आप पर ही बेवजह के आरोप लग सकते है। इस समय किसी भी वाद विवाद से आपको बचना चाहिए। सेहत के लिए भी सतर्क रहें। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज काफी लाभदायक समय है। ग्रह स्थिति आप के लिए बहुत अनुकूल है। छोटी-मोटी परेशानियां आराम से पार कर लेंगे। आज आपके मान सम्मान में प्राप्ति होगी।