राशिफल

Tarot Horoscope 15 December 2025 : सफला एकादशी पर किस्मत कनेक्शन: 15 दिसंबर 2025 को टैरो कार्ड्स खोलेंगे आपका भविष्य

Tarot Horoscope 15 December 2025 : टैरो राशिफल 15 दिसंबर 2025: टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का टैरो राशिफल। करियर में सफलता, धन लाभ के योग और रिश्तों का हाल। सफला एकादशी, सोमवार के दिन आपकी राशि के लिए क्या है खास, पढ़ें दैनिक भविष्यवाणी । (Aaj ka Tarot Rashifal)

3 min read
Dec 14, 2025
Tarot Horoscope 15 December 2025 : टैरो भविष्यवाणी 15 दिसंबर: सूर्य गोचर और चंद्रमा का तुला में वास, जानें आज किसका होगा भाग्योदय (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Safala Ekadashi Horoscope, Tarot Horoscope 15 December 2025 :आज, 15 दिसंबर 2025, पौष मास का 11वां दिन है और सोमवार है। यह पवित्र दिन सफला एकादशी के रूप में मनाया जा रहा है, और यह भगवान शिव को समर्पित वार भी है। आज सूर्य वृश्चिक से धनु राशि में गोचर करेंगे, जबकि चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। इस विशेष दिन पर, टैरो कार्ड्स आपके करियर, आर्थिक स्थिति और निजी रिश्तों के लिए कौन-से संकेत दे रहे हैं? टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा की गणना के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, जानिए अपनी दैनिक टैरो भविष्यवाणी और अपने दिन को बेहतर बनाने के लिए उपाय। (Aaj ka Tarot Rashifal)

ये भी पढ़ें

Surya Grahan : 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण: क्या मेष राशि में शनि लाएगा ‘कयामत’? इस तारीख को रहें सावधान!

मेष टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातक कामकाज को युक्ति पूर्वक कम समय में पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जमीनी निर्माण से संबंधित कार्यों को करने वाले जातकों को लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती है। कमाई के मामले में दिन काफी अच्छा रहेगा।

वृषभ टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के जातक आज अपने विचारों में काफी कंफ्यूज रहेंगे। जिसकी वजह से काम करने में देरी भी हो सकती है। अचानक किसी पूर्व ऑफिस के सहकर्मी से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपकी उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति के योग हैं।

मिथुन टैरो राशिफपल

Gemini Tarot Horoscope (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के जो जातक फाइनेंस का कार्य करते हैं, या ब्याज पर धन उधार देते हैं। उनके लाभ की अच्छी संभावनाएं हैं। नए निवेश के लिए प्रयास करेंगे, जो कि सार्थक रहेंगे। पारिवारिक सहयोग से धन लाभ होगा। हालांकि, आज आपके सामने अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है।

कर्क टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के जातकों पर धन कमाने का जुनून दिखाई देगा। किसी सामाजिक संस्था से जुड़ने का भी योग बनता है। आज आप सभी लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। साथ ही आज रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आज व्यापारियों के लिए पार्टनरशिप लाभदायक रहेगी।

सिंह टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को आज अपने कामकाज को बेहतरीन ढंग से करने का जुनून रहेगा। खूब मन लगाकर काम करेंगे। अधिकारी भी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यावसायिक खरीदारी पर धन खर्च होने का योग बनता है।

कन्या टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातक आज पुराने रूढ़िवादी तरीकों को छोड़कर कुछ नया करने की सोचेंगे। वरिष्ठ नागरिकों की सलाह और अनुभव आपके काम को चमकाने में मदद करेंगे। कामकाज से जुड़ी हुई मुश्किलें खत्म होंगी।

तुला टैरो राशिफल

Libra Tarot Horoscope (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातक अपने कामकाज से संबंधित योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करना होगा। वरना लोग फायदा उठा सकते हैं। आज धन संबंधित मामलों में समय काफी अच्छा रहेगा। इतना ही नहीं आज आपको पारिवारिक सदस्यों का सहयोग भी मिलेगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों को पार्टनरशिप से संबंधित मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने पार्टनर के साथ बातचीत में पारदर्शिता बनाए रखें। वरना रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। साथ ही आज व्यापारियों का फोकस आज व्यवसाय की तरफ बढ़ेगा। ज्यादा से ज्यादा धन प्राप्ति के प्रयास सार्थक होंगे। धन समृद्धि बढ़ेगी।

धनु टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के जातक आज अपने प्रतिद्वंद्वियों की भावनाओं को समझते हुए बुद्धि चातुर्य से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा।

मकर टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आज बचना चाहिए। आज आपका मनोरंजन की तरफ ध्यान केंद्रित रहेगा। मित्रों से मेलजोल से व्यावसायिक संबंध बनाने में मदद मिलेगी।

कुंभ टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातक आज अपने परिवार की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना होगा। घर में रहकर ही अपने भविष्य की योजनाओं पर कार्य करना लाभकारी रहेगा। कमाई के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मीन टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातक सोशल मीडिया पर आज अपना काफी समय बर्बाद करेंगे। जिस वजह से आपके कई जरुरी काम आज अटक सकते हैं। हालांकि, आज पुराने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए छुट्टी का दिन मददगार साबित होगा। निवेश से संबंधित नई योजनाएं लाभकारी रहेगी।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope 14 To 20 December : कुंभ राशि वालों के लिए बंपर सप्ताह, पद-प्रतिष्ठा और धन लाभ के योग, जानें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर मीन का पूरा लेखा-जोखा

Updated on:
14 Dec 2025 01:23 pm
Published on:
14 Dec 2025 01:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर