Aaj Ka Tarot Rashifal 21 March 2026: नवरात्रि का तीसरा दिन मां मां चंद्रघंटा को समर्पित है। उनकी कृपा से साहस, शांति और सफलता का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
Tarot Horoscope 21 March 2026: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की कृपा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है, जो साहस, आत्मविश्वास और सफलता का आशीर्वाद देती हैं। इस पावन दिन टैरो कार्ड्स की गणना भी कई राशियों के लिए खास संकेत दे रही है। प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार 21 मार्च का दिन करियर, रिश्तों और आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव के साथ नए अवसर भी लेकर आ सकता है। जहां कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है, वहीं कुछ को सावधानी और समझदारी से कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बदलते मौसम का असर पड़ सकता है। घर में खासकर माता-पिता के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। सोच-समझकर लिए गए निर्णय ही आपको सही दिशा देंगे।
आज आपकी वाणी ही आपकी ताकत भी है और कमजोरी भी। बोलने से पहले सोचें, क्योंकि गलत शब्द अच्छे मौके छीन सकते हैं। संयम और विनम्रता आपको सफलता की ओर ले जाएगी।
आज रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि संतान पक्ष से थोड़ी चिंता हो सकती है। दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखें।
आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा रहेगा। नए आय के स्रोत बन सकते हैं। आपका शांत स्वभाव आपको बड़ी परेशानियों से बचाएगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
व्यापार के लिए दिन बेहद शुभ है। नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। विस्तार के लिए सही समय है,हिम्मत दिखाएं, सफलता आपके साथ है।
आज का दिन लाभकारी है। नौकरी और व्यापार दोनों में फायदा मिलने के संकेत हैं। आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त बनाए रखेंगे।
घर-परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत हैं। पुराने रोगों से राहत मिल सकती है।
आज आलस्य से बचना होगा। समय की बर्बादी आपके काम को प्रभावित कर सकती है। दूसरों से चर्चा कम और काम पर ध्यान ज्यादा दें तभी सफलता मिलेगी।
आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। आज हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक साबित होगी। विदेश से जुड़े अवसर भी मिल सकते हैं।
जीवनसाथी की भावनाओं को समझना जरूरी है। किस्मत आपका साथ दे रही है, लेकिन सफलता के लिए मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी होगी।
आज अधिक उत्साह दिखाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य पर खर्च होने की संभावना है। संयम और संतुलन बनाए रखें।