राशिफल

Tarot Horoscope 22 March 2026: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की कृपा से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें ष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

Tarot Horoscope 22 March 2026: नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से उनकी आराधना करने पर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और रुके हुए कार्यों में गति आती है। आइए जानते हैं आज का टैरो राशिफल, जो आपके दिन को दिशा देने में सहायक हो सकता है।

2 min read
Mar 21, 2026
Navratri Tarot Horoscope 2026: 22 मार्च का दिन कैसा रहेगा? मेष से मीन तक जानें राशिफल|फोटो सोर्स- Freepik

Tarot Horoscope 22 March 2026: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की कृपा से 12 राशियों के जीवन में खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, 22 मार्च का दिन करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और रिश्तों के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।इस दिन कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, तो वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का टैरो राशिफल और जानें आपका दिन कैसा रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

Chaitra Navratri 2026 Day 4: मां कुष्मांडा की कृपा पाने का खास दिन, पूजा विधि से लेकर शुभ रंग तक सब कुछ जानें

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। विदेश यात्रा के संकेत बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि, किसी छोटी बात को लेकर विवाद मानसिक तनाव दे सकता है शांत रहना ही बेहतर होगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

यदि आप कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं, तो धैर्य रखें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। हर पहलू को समझकर ही आगे बढ़ें।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर आत्मविश्वास बनाए रखें और खुद को कमजोर महसूस न होने दें। संयम ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। व्यापार और नौकरी में लाभ मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी आप अच्छे से निभा पाएंगे।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kanya)

अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। परिवार और प्रियजनों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

आज अनावश्यक भागदौड़ से बचने की कोशिश करें। मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन दिखावे से दूरी बनाकर रखें।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

आर्थिक मामलों में दिन शुभ है। रुके हुए काम पूरे होंगे और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। कुछ अच्छी खबरें मिलेंगी तो कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। आपकी सक्रियता ही सफलता की कुंजी बनेगी।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

आज आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी स्पष्ट और दृढ़ रहेंगे। थोड़ा आक्रामक स्वभाव दिख सकता है, लेकिन इसी के बल पर आप अपने काम समय पर पूरे कर पाएंगे।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक हो सकती है। मनोबल ऊंचा रहेगा। रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं और समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन आपके प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद उभर सकते हैं, जिन्हें समझदारी से सुलझाना होगा।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Choghadiya : आज का पंचांग 22 मार्च 2026: शुभ चौघड़िया, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज के उपाय जानें

Also Read
View All

अगली खबर