Tarot Rashifal 29 December 2024: ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशि हैं। हर दिन किसी न किसी राशि को लाभ होता है तो किसी को सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है, तो यहां जानिए 29 दिसंबर का सभी राशियों का हाल...
Tarot Rashifal 29 December 2024: टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार 29 दिसंबर का दिन 5 राशियों के लिए बहुत शुभ और लाभकारी सिद्ध होने वाला है। ये पांच राशियां इस प्रकार हैं- मिथुन, कर्क,सिंह, कन्या और मकर इन राशियों के बिगड़े काम तो बनेंगे साथ ही नौकरीपेशा में नए अवसर प्रदान होंगे। आइए जानते हैं रविवार का सभी राशियों का टैरो राशिफल।
टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार मेष राशि के लोग आज कामकाज में काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी थोड़ा कमजोर रहेगी। यह भी हो सकता है कि आपको किसी से पैसा उधार लेना पड़ें। कोशिश करें की आज बुरी आदतों से दूरी बनाकर रखें।
टैरो कार्ड्स के मुताबिक वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं। उनके लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
नीतिका शर्मा के अनुसार मिथुन राशि के जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो उन्हें आज इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें, बाहर के खाने से बचें। वरना आपकी सेहत खराब हो सकती है।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार कर्क राशि के जातक आज अपना समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ आनंद में गुजरेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। जो आपको नयी ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।
टैरो कार्ड रीडर के अनुसार सिंह राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन पदोन्नति के अवसर दिलाने वाला साबित होगा। आज आप इस समय को अपनी बुद्धि के सही इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे।
टैरो कार्ड्स के अनुसार कन्या राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है। लेकिन विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोग प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से बचें। आज आप दोनों के बीच मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज जीविका के क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन, आप अपनी मधुर वाणी से संबंधों में मजबूती लाने में सफल रहेंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।
टैरो कार्ड रीडर के अनुसार मकर राशि के जातकों का आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक कुंभ राशि के जातक फिलहाल नए कार्यों में व्यस्त रहने वाले हैं। किसी संबंधी या खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है।
टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार मीन राशि के लोगों के लिए फिलहाल, घर गृहस्थी का वातावरण सही नहीं है। इसके साथ ही आज किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष से तनाव उपस्थित हो सकता है। आज सेहत थोड़ा नरम रहेगी। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।