
Numerology 2025
Numerology 2025: ज्योतिष के अनुसार 7 मूलांक वाले वह व्यक्ति होते हैं, जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को होता है। इस मूलांक के स्वामी केतु होते हैं। आइए जानते हैं नए साल 2025 मूलांक 7 वाले लोगों के लिए कैसे रहेगा?
7 मूलांक वालों के लिए नया साल 2025 विशेष उपलब्धियों और नई शुरुआतों का वर्ष साबित होगा। इस वर्ष आपको अपनी योजनाओं में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही जीवन के कई पहलुओं में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
नया साल 2025 मूलांक 7 वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से बेहतर रहेगा। साथ ही व्यापार में अच्छे लाभ की संभावना है। आपकी पुरानी योजनाएं रंग लाएंगी और धन के नए स्रोत खुलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े अनुबंध और नए साझेदार मिलने की संभावना है। आपकी कड़ी मेहनत और लगन से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करें।
करियार के मामले में मूलांक 7 वालों के लिए साल 2025 कुछ पुराने साल से मिलाजुला रहेगा। कालेज या स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सचेत रहने की जरूरत है। लेकिन जो लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे लोगों के कुछ क्षेत्र में लाभ मिलेगा। ज्योतिष के मुताबिक जो लोग अपना नौकरीपेशा की तैयारी कर रहे हैं। उनको आलस त्याग कर मेहनत करने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य के मामले में 2024 आपके लिए संतुलन और स्थिरता का समय रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे। व्यक्तिगत जीवन में रिश्तों को लेकर कुछ सुधार की जरूरत हो सकती है, लेकिन आपकी कूटनीति और धैर्य के कारण समस्याएं जल्दी सुलझ जाएंगी।
नया साल 2025 प्रेम संबंधों के मामले में उत्तम रहने वाला है। अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ खुलकर इंजॉय करेंगे। जिससे दोनों के बीच प्रेम प्रगाढ़ होगा, जब भी अपने पार्टनर से मिलें तो उससे अच्छा बर्ताव करें। 7 मूलांक के विवाहित लोगों का जीवन भी शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।
Published on:
28 Dec 2024 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
