
Tarot Weekly Horoscope 12-18 July 2026: जुलाई का नया हफ्ते में कई राशियों के पेंडिंग काम पूरे हो सकते हैं, जबकि सब्र और समझदारी उनका सबसे बड़ा हथियार साबित होगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि 19 जुलाई से 25 जुलाई 2026, 2026 के बीच आपकी राशि के लिए किस्मत में क्या है, तो टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा का यह साप्ताहिक टैरो राशिफल अवश्य पढ़ें।
मेष राशि के लोगों के लिए सप्ताह करियर के मामले में बहुत ही अच्छा रहेगा। इस हफ्ते करियर में आपके लिए नई संभावनाएं उभर कर सामने आ सकती है। वहां से आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावनाएं हैं। अब आपको अपनी पुरानी मेहनत का फल मिलेगा। इस हफ्ते आपको अपने काम से ज्यादा परिवार पर फोकस रखना होगा क्योंकि, घर परिवार में जीवनसाथी की सेहत को नजरअंदाज न करें। उन्हें आपकी जरूरत महसूस हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको मानसिक शांति का एहसास होगा। आपकी अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह व्यावसायिक दृष्टि से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके व्यवहार और सूझबूझ से काम में लाभ मिल सकता है। इस राशि के दो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के जो लोग कला और संगीत से जुड़े हुए हैं उन लोगों को नई दिशा मिल सकती है। जिससे आपको अपने करियर को नई पहचान दिलाने में सफलता मिलेगी। साथ ही आज आपको अपने अधूरे काम पूरे करने में समय लग सकता है। ऐसे में आपको सलाह है कि धैर्य से काम लें और दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएं ऐसा करने से आपको खुद के काम भी आसान होंगे।
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। इस सप्ताह आपकी ऊर्जा और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस हफ्ते आप अपने योग्यता और रचनात्मक का बेहतर तरीके से प्रदर्शन करेंहे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी पढ़ाई में नई रुचि जागेगी और आपके रिश्तों में गहराई आएगी। व्यापारियों को इस हफ्ते मुनाफे के अच्छे अवसर मिलेंगे। हालांकि, किसी पुराने दोस्त से सहयोग मिल सकता है। यह सप्ताह आपके लिए हौसला बढ़ाने और नए लक्ष्य तय करना का है। क्योंकि,इस हफ्ते आपके पुराने प्रयास अब रंग लाएगी।
कर्क राशि के लोगों के लिए सप्ताह मन में कई विचार परेशान कर सकते हैं। इस हफ्ते आपको निर्णय लेने में असमंजस रहेगा, इसलिए कोशिश करें की आप कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें। फिजूल खर्चों पर काबू रखें वरना इस हफ्ते आपका बजट पूरी तरह से गड़बड़ा सकता है। यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन, सतर्क रहें। सप्ताह के अंत में परिवार का सहयोग राहत देगा। रिश्तों में तालमेल बनाए रखें और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।
सिंह राशि के लोगों के लिए सप्ताह सफलता दिलाएगा। इस सप्ताह आप प्रतियोगिता और रचनात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। संगीत और साहित्य के प्रति आपका झुकाव अधिक बढ़ सकता है। पारिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। लेकिन, अधूरे कार्यों में पूरा होने में समय लगेगा। आपकी उपस्थिति दूसरों के लिए मददगार साबित होगी। मित्रों से सकारात्मक चर्चा होगी। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें और आत्मविश्वास के साथ काम करें।
कन्या राशि के लोगों के लिए सप्ताह पारिवारिक मामलों में बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह जीवनसाथी की भावनाओं को अच्छे सम समझें और नोकझोंक न करें। छोटी बातों को नजरअंदाज न करें वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखे तो आज आपको खुन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें। आर्थिक मामलों में सोच समझकर खर्च करें। प्रेम संबंधों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस हफ्ते आप परिवार के साथ काफी समय बिताएंगे जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे।